ओवरसीज स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहा है संपन्न वर्ग- अकबरुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद, एमआईएम विधायक दल के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा कमजोर वर्ग के बच्चों को विदेश में पढ़ाई करने के लिए अमल में लाई जा रही ओवरसीज स्कॉलरशिप का योग्य लाभार्थियों के बजाए सम्पन्न वर्ग लाभ उठा रहा है।

योग्य लाभार्थियों की जगह सम्पन्न वर्ग उठा रहा है फायदा?

सम्पन्न वर्ग इस प्रकार की योजना का लाभ लेने के लिए अपने आपको गरीब के रूप में पेश कर रहा है, जिस कारण योग्य व वास्तविक लाभार्थियों को नुकसान हो रहा है। इसके संदर्भ में सर्वदलीय बैठक बुलाकर चर्चा करने की आवश्यकता जताई।

राज्य विधानसभा में आज विभिन्न अनुदान मांग पत्रों पर चर्चा करते हुए ओवैसी ने कहा कि सरकार एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए विदेशों में पढ़ाई के लिए ओवरसीज स्कॉलरशिप दी जा रही है, लेकिन इस योजना का ऐसे लोग लाभ उठा रहे है, जिनके घरों में तीन-चार कार और पांच-छह मोटरसाइकिले है, लेकिन वे अपने आपको गरीब साबित कर रहे है। योग्य व गरीब लाभार्थियों के हक को छीना जा रहा है, इसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ओवैसी के इस प्रस्ताव का भाकपा विधायक के. सांबशिव राव ने भी समर्थन करते हुए स्वागत किया। इस दौरान श्रीधर बाबू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, सरकार का भी उद्देश्य हर योजना का वास्तविक व योग्य लाभार्थी को लाभ मिले। भाजपा के राकेश रेड्डी और भारास के पल्ला राजेश्वर रेड्डी ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाने की आवश्यकता जताई। ओवैसी ने कहा कि इस प्रकार से योजना का लाभ गलत लोगों को मिलने के कारण सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button