साइबराबाद की शी टीम ने 29 मनचलों को पकड़ा
हैदराबाद, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से साइबराबाद पुलिस की शी टीम ने एक बार फिर सख्त और प्रभावी कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए विशेष अभियानों के तहत पुलिस ने न केवल छेड़खानी करने वालों पर शिकंजा कसा, बल्कि प्रताड़ित महिलाओं और बाल मजदूरी के शिकार बच्चों को भी राहत दिलाई है।
साइबराबाद की शी टीम ने पिछले सप्ताह भर के दौरान 139 जगहों पर डिकॉय अभियान चलाते हुए कुल 29 मनचलों को छेड़खानी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। महिला एवं बाल सुरक्षा विंग द्वारा बताया गया है कि पिछले सप्ताह भर के दौरान शी टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में 139 जगहों पर डिकॉय ऑपरेशन करते हुए 29 मनचलों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े : बड़े पैमाने पर 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
इसके अलावा शी-टीम को विभिन्न माध्यमों से 19 महिलाओं ने प्रताड़ना से संबंधित शिकायतें कीं। उसी तरह, ऑपरेशन स्माइल-12 के तहत 220 बालकों व 6 बालिकाओं को बाल मजदूरी से बचाया गया। विंग के परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी से संबंधित 13 परिवारों को फिर से मिलाया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



