यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ यंग शेफ्स इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में पाक कला का उत्सव

Ad

हैदराबाद, यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ यंग शेफ्स (यूडब्ल्यूवाईसी) इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल का आयोजन गच्ची बावली स्थित द ग्लास ओनियन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना सरकार के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन उपस्थित थे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आईआईएचएम इंटरनेशनल यंग शेफ ओलंपियाड (वाईसीओ) 2026 के क्षेत्रीय दौर के दस प्रतिभागियों ने अपने देशों के पारंपरिक व्यंजन बनाकर प्रदर्शित किए। अवसर पर होटल व्यवसायी, पाक विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी, पर्यटन पेशेवरों आदि ने सौहार्द, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पाक कला की उत्कृष्टता की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम की सराहना की।

यह भी पढ़ें… आई एंड पीआर वेबसाइट का उद्घाटन किया पोंगुलेटी श्रीनिवास ने

Ad

ग्रामीण और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की पहल

जयेश रंजन ने पर्यटन में खान-पान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार ने भारत का पहला पाक अनुभवात्मक पर्यटन एक्सेलरेटर (टीसीईटीए) शुरू किया है। राज्य सरकार और रणनीतिक साझेदारों के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाकर उन्हें निवेशकों से जोड़ना और तेलंगाना की प्रामाणिक खाद्य विरासत को प्रदर्शित कर क्षेत्रीय खान-पान को वैश्विक पर्यटन के प्रमुख चालक के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होंने समृद्ध पाक परंपरा वाले शहर हैदराबाद को प्रमुख मेजबान स्थल के रूप में चुनने के लिए आईआईएचएम की सराहना की।

जयेश रंजन ने कहा कि हैदराबाद को 2019 में यूनेस्को द्वारा गैस्ट्रोनॉमी के लिए रचनात्मक शहर का दर्जा दिया गया था। यह शहर समृद्ध पाक कला विरासत के लिए जाना जाता है, जिसमें काकतीय, मुगल, तुर्की और स्थानीय तेलुगु व्यंजनों का मिश्रण है। यह शहर बिरयानी, कबाब, हलीम जैसे प्रतिष्ठित व्यंजनों के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। साथ ही टिकाऊ खाद्य प्रणालियों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पाक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

जानकारी देते हुए बताया गया कि फूड फेस्टिवल के प्रतिभागी कल, मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित होने वाले आईआईएचएम इंटरनेशनल यंग शेफ ओलंपियाड (वाईसीओ) 2026 के 12वें संस्करण के पहले दौर में भाग लेंगे। ग्रैंड फिनाले 6 फरवरी को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा, जहाँ विजेता को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button