अप्रमादी जीव का होता है कल्याण : सुमंगलप्रभाजी

हैदराबाद, जो जीव प्रमाद को छोड़कर अप्रमादी बनकर अपने जीवन को उससे जोड़ लेता है, तो उसके जीवन का कल्याण होते देर नहीं लगती है। उक्त उद्गार सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के तत्वावधान में साध्वीरत्ना डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा ने दिये। पूज्यश्री ने प्रमाद का प्रतिक्रमण विषय में बताया कि जैसे कोई विद्यार्थी अगर कक्षा में सोता है तो निद्रा उसकी शत्रु है जिसकी वजह से अध्ययन नहीं कर पायेगा।

खिलाड़ी के लिए मोटापा उसका शत्रु होता है। मोटापे की वजह से खिलाड़ी खेल में पारंगत नहीं हो पाता है। इसी प्रकार साधक के जीवन में प्रमाद होता है तो वह साधना की मंजिल पर नहीं चढ़ सकता है। अप्रमादी बनने के लिए जीवन में कुछ बातें स्वीकार करनी चाहिए। म.सा. ने कहा कि व्यक्ति को प्रमाद को छोड़कर अप्रमाद में आने के लिए पदार्थों के प्रति आसक्त बनना होगा। अगर हमनें लक्ष्य चुना है तो उसके प्रति जागरूकता आवश्यक है।

जीवन में यदि लक्ष्य बना लिया तो उसके प्रति जागरूक रहें। इसके लिए पहले प्रमाद छोड़ना होगा अन्यथा लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो सकेगी। अप्रमादता के लिए स्वाद लोलुप्ता पर नियंत्रण आवश्यक है। यदि नियंत्रण होगा तो प्रमाद छूट जाएगा और अप्रमाद अवस्था को प्राप्त कर लेंगे। म.सा. ने कहा कि पर्वाधिराज पर्युषण आने वाला है। सभी अधिक से अधिक धर्म आराधना की भावना रखें।

यह भी पढ़ें… वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन ने मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

पर्युषण महापर्व में नवकार जाप एवं महिलाओं का फिटनेस शिविर

धर्म सभा का संचालन करते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के मंत्री गजेन्द्र तातेड़ ने बताया कि 9 घंटे का नवकार महामंत्र जाप अनवरत अग्रसर है। बुधवार 20 से 27 अगस्त तक यह अखंड जाप रहेगा, जो पुरुषों के लिए सुबह 6 से सायं 6 बजे तक और महिलाओं के लिए सायं 6 से अगले दिन सुबह 6 बजे तक होगा। अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि महापर्वाधिराज पर्युषण महापर्व बुधवार 20 अगस्त से प्रारंभ होने जा रहा है।

प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे से प्रार्थना, 8.30 बजे से अन्तकृत दशांग सूत्र वाचन एवं प्रवचन, मध्याह्न 2 से 3 बजे तक कल्पसूत्र वाचन और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात प्रतिक्रमण रहेगा। आज प्रतिभा बहू मंडल की तीसरी वर्षगांठ पर 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फिटनेस शिविर का आयोजन मध्याह्न 2 से 3.30 बजे तक किया गया। धारवाड़, कर्नाटक की योगा फिटनेस ट्रेनर प्रभा जैन एवं उनको सहयोग देने हिमायत नगर हैदराबाद से सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट साहिल जैन पधारे।

महिलाओं को दिनचर्या में अपने स्वास्थ्य, खानपान के विषय में किस प्रकार जागरूकता रखनी चाहिए और क्या करना चाहिए, इसकी संपूर्ण जानकारी दी गयी। मंडल अध्यक्ष कविता तातेड़ ने बताया कि अवसर पर 70 महिलाओं की उपस्थित रही। शिविर के पश्चात संघ की ओर से अल्पाहार रखा गया। उनके मंडल ने श्री संघ का आभार व्यक्त किया। कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा ने बताया कि आज सिद्धि तप के सातवें चरण के अंतिम दिन लगभग 130 एकासना हुए जिसका लाभ चंपालाल, अशोकचंद, कमलचंद, आशीष कोठारी परिवार ने लिया। संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button