बड़ी बहन की सगाई टूटने पर छोटी ने की खुदकुशी
हैदराबाद, उत्तरी जोन के वारिसगुड़ा थाना परिधि में युवती ने बड़ी बहन की सगाई टूटने पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गंगापुत्र कॉलोनी, मुशीराबाद निवासी चिलुका रवि पहले मिठाई शॉप चलाता था। कोरोना काल के दौरान नुकसान होने पर वह शॉप बंद कर नौकरी कर रहा था। उसकी पत्नी भी गृहस्थी चलाने के लिए नौकरी कर रही थी।
रवि ने अपनी बड़ी लड़की चिलुका श्रावणी का पिछले वर्ष रिश्ता तय कर सगाई कर दी थी। कृषि अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए श्रावणी सूर्यापेट में रह रही थी। कुछ कारणों के चलते पिछले माह श्रावणी का रिश्ता टूट गया। बड़ी बहन का रिश्ता टूटने के कारण छोटी बहन चिलुका दिव्या रानी (28) मानसिक तनाव का शिकार हो गई थी।
आर्थिक तंगी से दिव्या ने की आत्महत्या
कॉलेज की पढ़ाई कर रही दिव्या कोरोना काल में पिता का व्यापार छूट जाने के कारण भी मानसिक तनाव का शिकार हो गई थी। गत 2 नवंबर को रवि अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार भास्कर के घर एक दावत में भाग लेने के लिए गया और दिव्या वहीं रुक गई थी। गत 4 नवंबर को भास्कर दिव्या को उसके घर छोड़ दिया। दूसरे दिन 5 नवंबर की सुबह दिव्या के माता-पिता अपने-अपने काम पर चले गए। दिव्या घर में अकेली थी।
यह भी पढ़े : उप्र : विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
दोपहर के समय माता-पिता के फोन करने पर दिव्या फोन नहीं उठा रही थी। इस कारण रवि ने अपने रिश्तेदार भास्कर को घर भेजा। घर जाने के बाद भास्कर ने देखा कि दिव्या कमरे में सीलिंग फैन से चुनरी के सहारे फाँसी पर लटकी हुई है। भास्कर के फोन करने पर दिव्या के माता-पिता तुरन्त घर पहुँचे और दिव्या को फाँसी पर से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दिव्या ने आर्थिक तंगी और बहन का रिश्ता टूट जाने के कारण निराश होकर खुदकुशी कर ली।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



