जीवन के हर पड़ाव पर है प्रेम (प्रेरक प्रसंग)

एक बार रामकृष्ण परमहंस के पास विचार-विमर्श के लिए समाज के कई प्रतिनिधि आए। युवक, किशोर, वयस्क, बुजुर्ग आदि। सवाल और जवाब का गंभीर सत्र चल रहा था। तभी अवसर पाकर एक किशोर ने भी उनसे प्रश्न किया, ‘मान्यवर, प्रेम करते हुए हम धार्मिक रह सकते हैं तो प्रेम क्या है?’

यह भी पढ़े: खुश रहना कोई कला नहीं आदत है (प्रवचन)

Ad

रामकृष्ण ने सहज भाव से कहा, ‘तुम जब एक विद्यार्थी हो तो विद्या से ही अगाध प्रेम करो। गृहस्थ बनो तो अपने कुटुंब से, परिवार से अनंत प्रेम रखो। वानप्रस्थ में आओ तो परमार्थ को ही प्रेम बना लो। संन्यास में आओ तो त्याग से ही प्रेम करने लगो। बस यही है, प्रेम की परिभाषा। प्रेम जैसा भी हो, पर याद रखो कि नफरत किसी से मत करो।’
इतनी सुंदर परिभाषा सुनकर वहां उपस्थित सभी अभिभूत हो गए।

-प्रस्तुति – मुग्धा पांडे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button