स्टाम्प ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन चालान राशि में अनियमितताओं के लिए दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी : पोंगुलेटी
हैदराबाद, राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने अधिकारियों से सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने आज राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर जनगांव और अन्य स्थानों में स्टाम्प ड्यूटी राशि के भुगतान में मिलीं अनियमितताओं की समीक्षा की।
मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के लेनदेन का ऑडिट किया गया, तो कुल 52 लाख लेनदेन में से 4,800 में त्रुटियों की पहचान की गई। इनमें से लगभग 3 हजार त्रुटियां रंगारेड्डी और यादाद्री जिलों में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे संबंधित राशि की वसूली निश्चित रूप से की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रशासन द्वारा हाल ही में सभी जिलों में किये गये ऑडिट में भूमि के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों द्वारा भुगतान किए गए स्टाम्प ड्यूटी राशि और रजिस्ट्रेशन चालान राशि का दुरुपयोग किए जाने की पहचान की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना की गहन जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें… जिम्मेदारी न भूलें डॉक्टर : रेवंत
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि यदि आवश्यक हो तो आपराधिक मामले दर्ज किए जाएँ। मंत्री ने कहा कि क्या राजस्व अधिकारियों की अनियमितताओं में कोई भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी और अगर किसी को दोषी पाया जाता है तो किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। उन्होंने अधिकारियों को राज्यभर में पिछले पांच वर्षों के दौरान किए गए सभी लेनदेन का ऑडिट करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर कब्जा और सरकारी राजस्व का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी और भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जाएंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



