पीवीएनआर एक्सप्रेसवे पर तीन कारों की टक्कर, लंबा जाम

हैदराबाद, नगर के पीवीएनआर एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 112 के पास तीन कारों के आपस में टकरा जाने से एक्सप्रेसवे पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे के बाद दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे सुबह-सुबह यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिलर नंबर 112 के पास हादसा, यात्रियों को आईं मामूली चोटें
प्रात जानकारी के अनुसार, गुडीमल्कापुर पुलिस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार में चल रही कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कारों में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल यातायात को नियंत्रित करने के उपाय शुरू किए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह मानी जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button