तीन दिवसीय राजीव गांधी डिसेबिलिटी चैलेंजर सीरीज आरंभ

हैदराबाद, तीन दिवसीय राजीव गांधी डिसेबिलिटी चैलेंजर सीरीज-2025 का शुभारंभ हुआ। सीरीज का आयोजन डिसेबिलिटी एबल्ड क्रिकेट आसोसिएशन, हैदराबाद द्वारा हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। उद्घाटन मुकाबला ग्रीन इंडिया और रैड इंडिया टीमों के बीच खेला गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश गौड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में जज्बा और जुनून किसी भी सामान्य खिलाड़ी से कम नहीं है। उनके खेल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो साधारण खिलाड़ी मैदान पर हों। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सशक्त नीति बना रही है।

इसी दिशा में दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए हैदराबाद में विशेष अकादमी खोली जाएगी। इसके लिए उन्होंने दो एकड़ जमीन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह अकादमी दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को और अधिक निखारने में सहायक होगी। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी। महेश गौड़ ने भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी।

दिव्यांग क्रिकेटरों को बढ़ावा देने वाले अधिकारी उपस्थित

अवसर पर डिसेबिलिटी एबल्ड क्रिकेट असोसिएशन हैदराबाद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल तथा ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के चेयरमैन इरफान अजीज, तेलंगाना टसला अध्यक्ष बी. नंदा शांडिल्य ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती रही हैं। भविष्य में और बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित किए जाएँगे, ताकि खिलाड़ी अपने हुनर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर सकें।

राजीव गांधी डिसेबिलिटी चैलेंजर सीरीज के संयोजक सुरेंद्र अग्रवाल, टसला अध्यक्ष बी. नंदा शांडिल्य, इरफान अजीज, पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, स्टेलर स्ट्रेटजी फाउंडर स्नेहा तास गाउकर, कोच कृष्ण मलिक, उपाध्यक्ष श्रीनिवास, उत्तर प्रदेश से हारून रशीद, ठाकुर रणधीर सिंह टीपीसीसी सचिव, एआईपीसी सचिव पवन कुमार, डॉ. एम.एस. अंसारी, अरुण कुमार गौड़, नाविका हर्षे, राष्ट्रीय अध्यक्ष एआईपीसी, हैप कप टूर्नामेंट हेड पवन ठाकुर, इंडिया टीम मैनेजर शुभम शर्मा, डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स असोसिएशन ऑ़फ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सुनसुना, कोऑर्डिनेटर अविनाश शर्मा, भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज, शोएब कुमार और युद्धवीर कुमार अवसर पर उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button