तेलंगाना मंत्रिमंडल में तीन नये मंत्रियों को शपथ
हैदराबाद, तेलंगाना में रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है। यहां पर मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित सदस्यों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पहले मुख्यमंत्री के अलावा ग्यारह मंत्री हैं, जबकि 3 नये सदस्यों को शामिल किया गया है।
तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
तेलंगाना में कैबिनेट विस्तार किया गया। यहां पर तीन कांग्रेस विधायकों को सीएम रेवंत रेड्डी सरकार में जगह दी गई है। रविवार को राजभवन में कांग्रेस विधायक जी. विवेक, ए लक्ष्मण कुमार, वकटी श्रीहरि ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। दिसंबर 2023 में रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला कैबिनेट विस्तार है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने नए मंत्रियों को बधाई दी। रेड्डी ने एक्स पर एक पोस्ट में पार्टी विधायक रामचंदर नाइक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी।
कांग्रेस विधायकों जी विवेक वेंकट स्वामी, अदलुरी लक्ष्मण कुमार और वकटी श्रीहरि ने रविवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिपरिषद सहयोगी, विधायक और अन्य नेता मौजूद थेI
यह भी पढ़ें– ग्रुप वन की भर्तियों पर रोक
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





