जगदगिरिगुट्टा में दिनदहाड़े हत्या का मामला, राउडी शीटर समेत तीन गिरफ्तार 

हैदराबाद, जगदगिरीगुट्टा पुलिस ने विरोधी का पक्ष लेने पर दिन-दहाड़े क्रुरता से मौत के घाट उतारे गए रोशन कुमार सिंह की हत्या के मामले में कुख्यात राउडी शीटर समेत कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेडचल के पुलिस उपायुक्त व बालानगर जोन के प्रभारी एन. कोटी रेड्डी ने बताया कि बुधवार की शाम जगदगिरीगुट्टा बस स्टॉप के समक्ष आईडीपीएल के ऑटो चालक रोशन कुमार सिंह (22) की हत्या के मामले में जगदगिरीगुट्टा के पेशेवर अपराधी टी. बालाशौरि रेड्डी उर्फ बादशाह (21), सैयद महमूद (28) व रियो आदित्य उर्फ आदिल उर्फ आदी (26) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रेड्डी की शरीफ नामक एक व्यक्ति से दुश्मनी थी।

मृतक बाला नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत राउडी शीटर रोशन पिछले कुछ दिनों से शरीफ का पक्ष ले रहा था। रोशन ने कई मौकों पर शरीफ को परेशान करने पर रेड्डी को जान से मारने की धमकियां भी दी। इसके बाद से ही रेड्डी अपने दोस्तों के साथ मिलकर रोशन को रास्ते से हटाने की तैयारी में था।

12 घंटों के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

डीसीपी ने बताया कि रेड्डी ने रोशन की हत्या करने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत ऑनलाइन धारदार हथियार मंगवाया। उसने बुधवार को बस स्टॉप के पास रोशन को बातचीत के लिए बुलाया। इसके बाद  अचानक रेड्डी ने तेजधार हथियार से रोशन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जबकि महमूद ही रोशन को पकड़ा हुआ था।

Ad

रेड्डी ने चाकू से रोशन के पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में वार किया, मौका मिलते ही खून से लथपथ अवस्था में ही रोशन फरार हो गया था। उसे पहले मेडी टेक अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से गांधी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसी बीच आज सुबह इलाज के दौरान रोशन की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटों के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आदित्य ने हत्या के बाद आरोपियों को दोपहिया पर बैठाकर भागने में मदद की थी, इस वजह से उसे भी दबोचा गया।

आरोपियों के पास से खून से सना चाकू, दोपहिया, खून से सने कपड़े, 3 सेलफोन्स भी जब्त किए गये।कोटी रेड्डी ने बताया कि रेड्डी इससे पहले जगदगिरीगुट्टा में दो हत्या के प्रयास के मामलों को अंजाम दे चुका है। जबकि आदित्य के खिलाफ भी हत्या का प्रयास, मारपीट के दो मामले दर्ज है। वहीं, मृतक के खिलाफ रोशन हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकाने जैसे 5 मामले दर्ज थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेबिहार में पहले चरण का मतदान आज शुरू

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button