निराशा में तीन विद्यार्थियों ने खुदकुशी की

हैदराबाद, इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल हो जाने के कारण नागोल, पेटबशीराबाद और एस.आर. नगर थाना परिधि में अलग-अलग घटनाओं में तीन विद्यार्थियों ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेटबशीराबाद थाना परिधि में इंटर की छात्रा ने परीक्षा परिणाम आने से पहले ही आज तड़के फाँसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि विल्ला नं. 130 नेबरवुड, गुंड्लापोचमपल्ली निवासी ए. अशोक रेड्डी की पुत्री ए. सुधा प्रज्ञा (17) आकाश गौतम जूनियर कॉलेज में इंटर मीडिएट प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

आज दोपहर 12 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी किए गए, लेकिन परीक्षा में फेल हो जाने के भय से सुधा ने आज सुबह 6.15 बजे अपने कमरे में सीलिंग फैन से नायलन की रस्सी से फाँसी लगा ली। उसे फाँसी पर से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें… बच्चों की हत्या कर महिला ने की खुदकुशी

परीक्षा में असफलता से क्षुब्ध दो छात्रों ने जान दी

एक अन्य घटना में बोराबंडा पुलिस ने बताया कि अवंति नगर निवासी प्रशांत यादव (17) नाइन एजुकेशन कॉलेज, बलकमपेट में इंटरमीडिएट की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। आज जारी परिणाम में वह चार विषयों में फेल हो गया। परीक्षा परिणाम जानने के बाद निराश प्रशांत ने कमरे में जाकर फाँसी लगा ली।
एक अन्य घटना में नगर के सीमांत क्षेत्र राचकोंडा के नागोल थाना परिधि में इंटर प्रथम वर्ष में फेल हो जाने के कारण छात्रा ने फाँसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि वाईएसआर कॉलोनी, तट्टीअन्नारम, अब्दुल्लापुरमेट निवासी एस. रवि कुमार की पुत्री एस. अरुंधति (17) इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी और हाल ही में उसने प्रथम वर्ष की परीक्षा लिखी, जिसके आज परिणाम जारी किए गए। जारी किए गए परिणाम में वह एक विषय में फेल हो गई थी। इस कारण वह मानसिक तनाव का शिकार हो गई।

इस कारण जीवन से निराश होकर उसने अपने सीमेंट के टीनशेड के मकान में लोहे की रॉड से चुनरी के सहारे फाँसी लगा ली। उसे फाँसी पर से उतारकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही वह दम तोड़ चुकी थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button