हिट एंड रन मामले में तीन महिलाओं की मौत, 8 गंभीर

अमरावती,आंध्र प्रदेश के सत्य साई जिले में हिट एंड रन मामले में 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 8 अन्य भी गंभीर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह परिगी, धानापुरम क्रॉस रोड़ स्थित हिंदूपुर-सिरे हाईवे पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो रिक्शा की टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने की वजह से ऑटो सड़क के नीचे उतरकर पलट गया। घटना में, रोड्डम के रहने वाली अलिवेलम्मा (45), लक्ष्मम्मा (65) व शंकरम्मा (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा, जांच जारी

जबकि लगभग 8 अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गये।बताया गया कि घटना के समय ऑटो में लगभग 14 लोग कोटिपी चंदेश्वरी मंदिर से वापस लौट रहे थे।

Ad

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। इसके अलावा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ऑटो को टक्कर मारने वाली वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।  जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवारों को सांत्वना प्रकट की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button