आईपीएल मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Ad

हैदराबाद, आईपीएल के 18वें चरण के टी-20 मैचों के लिए उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान के भीतर और बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जा रही है। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राचकोंडा पुलिस आयुक्त जी. सुधीर बाबू ने आज नेरेडमेट स्थित आयुक्तालय में हैदराबाद क्रिकेट संघ और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।सुरक्षा की दृष्टिकोण से मैदान के भीतर लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिगरेट, माचिस, पेन, स्टिक, दूरबीन, बैटरी चार्जर आदि वस्तुओं के अलावा खाद्य सामग्री व पेयजल की बोतल को भी अनुमति नहीं दी जा रही है। भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के आने के कारण उनके वाहनों के पार्किंग के लिए भी निशुल्क व पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी की जा रही है।

उप्पल स्टेडियम में सुरक्षा, यातायात और ड्रेस कोड की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि मैच के दौरान उप्पल स्टेडियम के आस-पास के क्षेत्रों में भारी वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के जरिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आईपीएल के संचालकों से टिकट जारी करने में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि मैदान के भीतर पानी की बोतल और खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने वाले कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस कोडअमल में लाया जा रहा है। मैदान के भीतर और बाहर 450 सीसी टीवी कैमरों के जरिए कड़ी नजर रखी जाएगी और मैदान के पास कंट्रोल रूम स्थापित कर निरंतर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें… साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने बचाए 1.95 करोड़ रुपये

इस बैठक में मलकाजगिरी पुलिस उपायुक्त पी.वी. पद्मजा, पुलिस उपायुक्त (अपराध) अरविंद बाबू, पुलिस उपायुक्त (प्रशासनिक) इंदिरा, पुलिस उपायुक्त (स्पेशल ब्रांच) जी. नरसिम्हा रेड्डी, यातायात पुलिस उपायुक्त मल्ला रेड्डी, एसओटी पुलिस उपायुक्त रमणा रेड्डी, हेड-क्वार्टर पुलिस उपायुक्त श्यामसुन्दर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, आईपीएल के प्रतिनिधि, एचसीए के प्रतिनिधि और सनरइजर्स टीम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button