जैन भवन, सिकंदराबाद में तिलक अमर रहें कार्यक्रम संपन्न

Ad

हैदराबाद, राजस्थानी जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ जैन भवन, सिकंदराबाद के तत्वावधान व अभिनंदनचंद्रसूरीशजी म.सा. आदि ठाणा-5 की निश्रा में स्वतंत्रता की दिवस पर तिलक अमर रहे एवं आत्मसमर्पणम सिद्धाचलम कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में महामंत्री राजेंद्र मुथा ने बताया कि रसूलपुरा संघ से साध्वी भावरत्नाजी म.सा. आदि ठाणा-8 तथा साध्वी विशालमालाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 के पदार्पण के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।

आवसर पर यहाना, चारित्र, युग, श्रेयांश, पनव, यशवी, सार्थक, विहा, हीति, दीपक, अंकित, दीपेश, अंकुश खांटेड, अक्षत पोरवार, वंश जोशी, निखिल गोलेच्छा, प्रतीक दोषी ने प्रस्तुति दी। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विनय रांका और आदि ने किया। पुणे के किरण कोठारी ने सुरीले संगीत से समा को बांधा।

जैन भवन में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान और सम्मान समारोह

गुरुदेव अभिनंदनसागरजी ने आजादी पूर्व में जैन के बलिदान पर विचार साझा किए। संघ के पदाधिकारियों ने संपूर्ण कार्यक्रम एवं स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी महेंद्र कुमार निखिल रौनक गिरिया परिवार एवं महावीरचंद संदीप राहुल भूरट परिवार का बहुमान किया। संघ के अध्यक्ष योगेश गांधी एवं महामंत्री राजेंद्र मुथा ने रसूलपुरा संघ एवं डी कॉलोनी संघ से पधारीं साध्वीश्री को अनुमोदन प्रेषित की।

यह भी पढ़ें : भारत भूमि जैसा स्वर्ग विश्व में कहीं नहीं : चन्द्रप्रभजी

कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान किया गया। अवसर पर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष, मंत्री एवं ट्रस्टी श्रीकांत छल्लानी, प्रकाशचंद लूणिया, सुभाष गोलेच्छा, विजयराज सोनी, सुरेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र बांटिया, अनिल मुथा, धर्मेंद्र समदरिया, राजेश गांधी, सुधीर मुथा, ललित पीरगल, मोतीलाल बोथरा राजकुमार सुराणा, दिनेश पीरगल, नरेश कटारिया, प्रताप लुणावत, अशोक लुणावत, रमेश लुणावत व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button