भव्यता के साथ मनाया गया टीपीएफ का 16वाँ स्थापना दिवस
हैदराबाद, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ), हैदराबाद द्वारा आज तेरापंथ भवन, हिमायतनगर में 16वाँ स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ टीपीएफ टीम द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। स्वागत वक्तव्य में कोषाध्यक्ष अर्हम बैंगाणी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने टीपीएफ के आयामों के बारे में विस्तार से बताया।
समस्त संस्थाओं की ओर से तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशील संचेती ने शुभकामना संदेश देते हुए संस्था के प्रति समर्पण और सहयोग की भावना को दर्शाया। टीपीएफ के राष्ट्रीय सह मंत्री मोहित बैद ने शाइन जैसे टीपीएफ के राष्ट्रीय उद्देश्यों और मिशन को समझाते हुए युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। संस्था के ऑर्गनाइजेशन और डेवलपमेंट चेयरमैन ऋषभ दुग्गड़ ने टीपीएफ की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसकी दूरदर्शिता और उद्देश्यों को प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें… विश्व नेतृत्व के उत्कर्ष हेतु मूल्याधारित शिक्षा की भूमिका अहम : इंद्रसेना रेड्डी
टीपीएफ कार्यक्रम में सेवा और समर्पण का संदेश
साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी ने टीपीएफ की सकारात्मक दिशा और समर्पण भाव की सराहना करते हुए सभी को निस्वार्थ सेवा और व्यक्तित्व निर्माण की प्रेरणा दी। साध्वी मयंकप्रभाजी ने कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए संस्था के सिद्धांतों और सामाजिक उत्तरदायित्व पर चर्चा की। साध्वी मेरूप्रभाजी ने नो टाइम पे गीतिका सुनाई। कार्यक्रम के दौरान टीपीएफ का प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसमें 16 वर्षों की उपलब्धियों और विविध गतिविधियों को दर्शाया गया। इस दौरान साउथ ज़ोन अवॉर्ड्स का वितरण किया गया, जिसमें हैदराबाद को शाइनिंग स्टार का अवॉर्ड प्राप्त हुआ। टीपीएफ टीम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश कठोतिया, सह मंत्री मोहित बैद, ऑर्गनाइजेशन एंड डेवलपमेंट चेयरमैन ऋषभ दुग्गड़, नवीन सुराणा, दीपक संचेती, स्थानीय टीम के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज संचेती, मंत्री निखिल कोटेचा, कोषाध्यक्ष अर्हम बैंगानी, सहमंत्री वर्षा बैद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मोहित सेठिया व डॉ. तुषार चोपड़ा ने किया। संचालन वर्षा बैद और निखिल कोटेचा ने किया। निखिल कोटेचा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



