टीपीएफ की `कल बर्ड सिंगल विंडो हैदराबाद फाइव रीजंस बिल्डिंग’ उद्घाटित

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना पोल्ट्री फेडरेशन द्वारा आज पेद्दाअंबरपेट में कल बर्ड सिंगल विंडो हैदराबाद फाइव रीजंस बिल्डिंग को आधिकारिक रूप से उद्घाटित किया गया। यह नई सुविधा तेलंगाना और पड़ोसी राज्यों में पोल्ट्री क्षेत्र के लिए बुनियादी ढाँचे और परिचालन दक्षता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इब्राहिमपट्टनम के विधायक मालरेड्डी रंगारेड्डी उपस्थित थे।

टीपीएफ अध्यक्ष कसारला मोहन रेड्डी ने कहा कि यह इमारत पोल्ट्री किसानों को सशक्त बनाने के लिए फेडरेशन की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कल बर्ड मार्केटिंग का समर्थन करने और सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए केंद्रीकृत केंद्र के रूप में सुविधा की भूमिका पर प्रकाश डाला। सुविधा का उद्देश्य पोल्ट्री किसानों के लिए अनुत्पादक पक्षियों को बेचने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है, जिससे एक अधिक कुशल और संगठित प्रणाली सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें… गणेशोत्सव में मुखर होगा स्वदेशी व राष्ट्रवाद : शशिधर

पोल्ट्री इंडिया के अध्यक्ष उदय सिंह बयास ने कहा कि यह पहल सतत विकास के हमारे मिशन के अनुरूप है। साथ ही पोल्ट्री अवसंरचना विकास में नया अध्याय शुरू करने वाली है। यह भवन तेलंगाना के पाँच पोल्ट्री क्षेत्रों में किसानों के समन्वय, उत्पाद प्रवाह और बाजार संपर्क के लिए आदर्श सुविधा के रूप में कार्य करेगा।

एनईसीसी हैदराबाद जोन के चेयरमैन गुर्रम चंद्रशेखर रेड्डी, पूर्व एपीपीएफ चेयरमैन कासिरेड्डी नारायण रेड्डी, पूर्व अध्यक्ष डी. सुधाकर, राष्ट्रीय पोल्ट्री संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिथि डॉ. दिव्य कुमार गुलाटी (सीएलएफएमए, महाराष्ट्र), रणपाल ढांडा (भारतीय पोल्ट्री महासंघ, हरियाणा), डॉ. जितेंद्र वर्मा (डब्ल्यूवीपीए, कर्नाटक), नवाब अली अकबर (उत्तर प्रदेश पोल्ट्री किसान संघ), शुभम बालकृष्ण महल्ले (अमरावती पोल्ट्री किसान संघ), चौधरी मधुसूदन राव (अध्यक्ष, तेलंगाना पोल्ट्री ब्रीडर्स असोसिएशन), के.वी. सुब्बा राव (अध्यक्ष, आंध्र प्रदेश पोल्ट्री महासंघ), तेलंगाना पोल्ट्री फेडरेशन के उपाध्यक्ष वुप्पला नरसिम्हा रेड्डी, महासचिव वुदुथला भास्कर राव, संयुक्त सचिव पथुरी वेंकट राव, कोषाध्यक्ष व अन्य अवसर पर उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button