होली मोहल्ला के चलते यातायात में फेरबदल

Ad

हैदराबाद, सिख समुदाय द्वारा होली पर्व पर निकाली जाने वाली होली मोहल्ला शोभायात्रा के चलते बुधवार, 4 मार्च को दोपहर 3.30 से रात 10.30 बजे तक सेंट्रल गुरुद्वारा गौलीगुड़ा से बरमबाला गुरुद्वारा अत्तापुर के बीच यातायात व्यवस्था में फेरबदल रहेगा। यह शोभायात्रा सेंट्रल गुरुद्वारा से वाया शंकर शेर होटल, महबूब गंज, सिद्दिअम्बर बाजार मस्जिद, बर्तन बाजार, स्वास्तिक मिर्ची, बेगम बाजार छतरी, चूड़ी बाजार, रानी अवंती बाई प्रतिमा, टकेरवाड़ी टी-जंक्शन, गांधी प्रतिमा पुरानापुल, पुरानापुल चौराहा, पुरानापुल दरवाजा से गुरुद्वारा किशनबाग जाएगी।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त यातायात पुलिस आयुक्त डी. जोयल डेविस ने बताया कि फेरबदल के चलते अफजलगंज से एमजे मार्केट जाने वाले वाले वाहनों को अफजलगंज टी जंक्शन से सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर भेजा जाएगा। एमजे मार्केट से अफजलगंज जाने वाले वाहनों को एमजे मार्केट से मोड़कर मालाकुंटा-अलास्का-बेगम बाजार छतरी-एमजे ब्रिज भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें… बीसी आरक्षण बढ़ाने निजी विधेयक लायेंगे : राहुल गांधी

शोभायात्रा के बेगम बाजार छतरी पार होने के दौरान एमजे ब्रिज से छतरी की ओर जाने राले वाहनों को एमजे ब्रिज से जुमेरात बाजार/डेंटल कॉलेज की ओर भेजा जाएगा। 100 फीट रोड जियागुड़ा कारवान से पुरानापुल दरवाजा की ओर जाने वाले वाहनों को पुरानापुल चौराहे से मोड़कर जुमेरात बाजार से एमजे ब्रिज भेजा जाएगा। गांधी प्रतिमा से पुरानापुल दरवाजा की ओर जाने वाले वाहनों को पुरानापुल चौराहे से 100 फीट रोड की ओर भेजा जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button