मतदाता सूची संशोधन पर ईआरओ को दिया गया प्रशिक्षण
हैदराबाद राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने स्पष्ट किया कि हर योग्य व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ अयोग्य लोगों के नामों को कानूनी रूप से हटाने की आवश्यकता है। मतदाता सूचियों में कोई गलती नहीं होनी चाहिए, यह ईआरओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।



मेड़चल मल्काजगिरी, संगारेड्डी, रंगारेड्डी और हैदराबाद जिलों के ईआरओ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 50 ईआरओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में संशोधन और संचालन के तरीकों के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही राज्य में जल्द ही शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर विस्तार से चर्चा की गई। दावों, आपत्तियों की जाँच, कानूनी प्रावधानों, समय-सारणी के कार्यान्वयन और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया।
यह भी पढ़ें… ओयू की मेजबानी में एआईयू सेंट्रल जोन वाइस चांसलर मीट आरंभ
एसआईआर के कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा कर अधिकारियों के संदेहों को दूर करने हेतु इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव सूचियों में सटीकता, पारदर्शिता और अखंडता बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर के अधिकारियों की क्षमता में वृद्धि करना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने हेतु उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



