‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ मिशन की ट्रिपल जीत

Ad

नई दिल्ली, भारत को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से नवाजा गया है, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड महिलाओं के स्वास्थ्य केंद्रित हैंI पीएम मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की थी उन्होंने कहा था कि हमारी माताएं, बहनें हमारे राष्ट्र की प्रगति की नींव हैं, अगर एक मां स्वस्थ है, तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता हैI

भारत सरकार की ओर से चलाए गए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य में तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हासिल किया गया है. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए दो अहम बातों पर फोकस किया गया, जिसमें बीमारी आने से पहले रोकने (निवारक स्वास्थ्य सेवा), महिलाओं को केंद्र में रखकर स्वास्थ्य सेवाएं देना (महिला-केंद्रित दृष्टिकोण) शामिल हैं बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर इस उपलब्धि के लिए पोस्ट शेयर करके जानकारी दी हैI

https://twitter.com/JPNadda/status/1984456094161551504

पोषण माह के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, शीघ्र पहचान सुनिश्चित करना, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करना और एक स्वस्थ भारत के लिए परिवारों को सशक्त बनाना है, इस अभियान के तहत सभी जिलों में 19.7 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, इससे 11 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया है, जेपी नड्डा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और सेवा और भारत प्रथम की भावना से प्रेरित होकर, यह उपलब्धि एक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और विकसित भारत की दिशा में एक गौरवपूर्ण कदम हैI

Ad

3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

एक महीने में किसी स्वास्थ्य सेवा प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे ज़्यादा 3.21 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया, एक हफ़्ते में सबसे ज़्यादा 9.94 लाख लोगों ने ऑनलाइन स्तन कैंसर की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, यहां राज्य स्तर पर एक हफ़्ते में सबसे ज़्यादा 1.25 लाख लोगों ने ऑनलाइन महत्वपूर्ण संकेतों की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान देश के हर ज़िले तक पहुंचा, जहां 19.7 लाख स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए और विभिन्न स्वास्थ्य प्लेटफ़ॉर्म पर 11 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लियाI( PIB)(भाषा)

यह भी पढ़ेसलमान खान फैलाएंगे तेलंगाना राइजिंग का संदेश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button