कर्ज से परेशान होकर युवक ने दी जान
हैदराबाद, एल.बी. नगर पुलिस परिधि में कर्ज से परेशान होकर 28 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि एल.बी. नगर में रहने वाला एम. साई राम कुछ दिनों से नौकरी की तलाश में था।
साई राम पर लोगों का काफी कर्ज भी था। इन्हीं वजहों को लेकर आज तड़के उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।