नोबेल शांति पुरस्कार से फिर चूके ट्रंप, तमाम कोशिशें नाकाम

Ad

वॉशिंगटन, प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। रिपब्लिकन नेताओं से लेकर दुनिया के कई नेताओं द्वारा ट्रंप को यह पुरस्कार दिए जाने की वकालत किए जाने और खुद ट्रंप द्वारा उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार का उचित उम्मीदवार बताए जाने के बावजूद वह इसे पाने से चूक गए। मौजूदा कार्यकाल के अलावा ट्रंप अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने के लिए सार्वजनिक तौर पर अपनी मंशा जताते रहे हैं। खासकर हाल में, जब उन्होंने दुनिया भर में संघर्षों को समाप्त करने का श्रेय लेते हुए इस सम्मान को पाने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर कहा था।

पहले भी जताई थी नोबेल पाने की इच्छा

Ad

हालांकि, उन्होंने संदेह व्यक्त किया था कि नोबेल समिति उन्हें कभी यह पुरस्कार देगी। ट्रंप को नोबेल का शांति पुरस्कार क्यों मिलना चाहिए इसके लिए वह कई कारण बताते हैं। इनमें से एक कारण वो यह भी कई बार बता चुके हैं कि उन्होंने सात युद्ध समाप्त कराए हैं। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा था, वे वही करेंगे, जो उन्हें करना है। वे जो भी करें, ठीक है। मैं यह जानता हूँ कि मैंने यह (संघर्ष समाप्त करवाना) किसी और चीज के लिए नहीं किया। मैंने यह बहुत से लोगों की जान बचाने के लिए किया है। तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों को पद पर रहते हुए नोबेल शांति पुरस्कार मिला है, जिनमें थियोडोर रुजवेल्ट को 1906 में, वुडरो विल्सन को 1919 में और बराक ओबामा को 2009 में यह पुरस्कार मिला था। जिमी कार्टर ने पद छोड़ने के पूरे दो दशक बाद 2002 में यह पुरस्कार जीता था। पूर्व उप-राष्ट्रपति अल गोर को 2007 में यह पुरस्कार मिला था। (भाषा)

यह भी पढ़ेवेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button