वार्ता रद्द कर प्रदर्शनकारियों को उकसाया टंप ने, बादल युद्ध के?

नई दिल्ली, ईरान में लगातार उग्र होते जा रहे सत्ता विरोधी प्रदर्शन और इस्लामिक रिपब्लिक के दमनकारी कदमों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दखल देने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने ईरान के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बातचीत को रद्द करके प्रदर्शनकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए आग में घी डाल दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की जनता संस्थानों पर कब्जा करे, इधर से मदद पहुंच रही है। उनके इस बयान से लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप कभी भी ईरान में ऑपरेशन कर सकते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को हालांकि यह विवरण नहीं दिया कि मदद का स्वरूप क्या है। ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर कम से कम 2,000 हो गई, क्योंकि अधिकारियों द्वारा दमनकारी कार्रवाई के दौरान संचार व्यवस्था ठप्प कर दिए जाने के बाद ईरानियों ने कई दिन में पहली बार विदेशों में फोन किया। ईरान में इस पैमाने पर हिंसा दशकों में नहीं देखी गयी है।

यह भी पढ़ें… ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर ट्रंप के 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा

ट्रंप की चेतावनी और खामेनेई के आदेश से हालात विस्फोटक

जानकारों की मानें तो अमेरिका के लिए ईरान पर हमला कर देना कोई बड़ी बात नहीं है। हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला के अंदर घुसकर उसके राष्ट्रपति को किडनैप कर लिया था। वहीं जून में जब ईरान और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हो गया था तब भी अमेरिका ने ऑपरेशन चलाकर उसके परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया था। ऐसे में रातों रात ईरान में बड़ा अभियान चलाना अमेरिका के लिए मुश्किल नहीं है।

राष्ट्रपति ट्रंप कई बार ईरान को धमकी दे चुके हैं। रविवार को ईरानी मीडिया की रिपोर्ट से सामने आया कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने अपनी सेना को फायरिंग की भी इजाजत दे दी है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत हो रही है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान प्रदर्शनकारियों कुचलना बंद कर दे नहीं तो यह भारी पड़ने वाला है। मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ ईरान की ठना-ठनी लंबे समय से चलती ही रहती है। (एजेंसियाँ)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button