ट्रंप की धमकी: ‘एक रात में खत्म होगा ईरान’

नई दिल्ली। ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने शांति समझौते की समय सीमा नजदीक आते ही ईरान से एक बार फिर धमकी भरे लहजे में कहा कि एक ही रात में पूरे मुल्क को खत्म किया जा सकता है और शायद वह रात कल हो सकती है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और कहा कि वह रात शायद मंगलवार की शाम हो सकती है।”

ट्रंप बार-बार दे रहे हैं चेतावनी

ट्रंप ने बार-बार चेतावनी दी है कि अगर तेहरान कोई समझौता करने में नाकाम रहता है या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा नहीं खोलता तो अमेरिका ईरान में बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा था कि ईरान के पास समझौता करने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (ET) तक का समय है।

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को दी धमकी

ट्रंप ने गिरे हुए पायलट की जानकारी लीक करने पर मीडिया को जेल भेजने की धमकी दी। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक अज्ञात मीडिया संस्थान को जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह उस व्यक्ति का नाम नहीं बताता, जिसने ईरान में लापता हुए अमेरिकी सैन्य पायलट के बारे में जानकारी लीक की है तो उसे जेल जाना पड़ेगा।

ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम उस मीडिया कंपनी के पास जाएंगे जिसने यह जानकारी जारी की है और हम उनसे कहेंगे कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। या तो उस व्यक्ति का नाम बता दो या फिर जेल जाने के लिए तैयार हो जाओ।”(भाषा)

यह भी पढ़ेअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 फरवरी को ‘गाजा पीस बोर्ड’ की विशेष बैठक बुलाने की घोषणा की

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button