सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं : सौभाग्यमतीजी

हैदराबाद, श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, केसरबाग, आगापुरा में जारी चातुर्मास में सौभाग्यमती माताजी ने प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य अनेक कारणों से असत्य बोला करता है। उनमें से एक तो झूठ बोलने का प्रधान कारण लोभ है। लोभ में आकर मनुष्य अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए असत्य बोलता है। असत्य बोलने का दूसरा कारण भय है। मनुष्य को सत्य बोलने से जब अपने ऊपर आपत्ति आती दिखाई देती है अथवा कोई हानि होती दिखती है, उस समय वह डरकर झूठ बोल देता है। झूठ बोलकर वह उस विपत्ति या हानि से बचने का प्रयास करता है।

म.सा. ने कहा कि सत्य के दिन प्रकार होते हैं- सत्य से लेना-देना ही नहीं, सत्य की बात तो करते हैं, पर आचरण में नहीं उतारते और सत्य लेते भी हैं और देते भी हैं। कुछ लोग सत्य की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उनका खुद का आचरण असत्य से भरा होता है। सत्य शब्दों में दिखाई नहीं देता, उसे अनुभव करना पड़ता है, आचरण में उतारना पड़ता है। तीर्थंकर भगवान के सर्वांग से निकली हुई वाणी सत्य होती है।

यह भी पढ़ें… निम्स में की गई महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना

सत्य धर्म का पालन और चातुर्मास अवसर पर भक्ति

राजा दशरथ द्वारा रानी कैकई को दिए हुए सत्य वचन के कारण भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास भोगना पड़ा। जहाँ सत्य का निवास होता है, वहाँ प्रेम होता है और वहीं पर उन्नति होती है। साथ ही माँ लक्ष्मी का निवास होता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि सत्य परेशन हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। इसलिए हमें सदैव सत्य धर्म का अनुपालन करना चाहिए। आज के विधान में सौधर्म इंद्र बनने, पूज्य माताजी के पाद प्रक्षालन, जिनवाणी भेंट करने और शांति धारा का सौभाग्य मांगीलाल रमेश कुमार एवं समस्त पहाड़ेिपरवार को प्राप्त हुआ।

अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार काला, उपाध्यक्ष जम्बू कुमार सोगानी, मंत्री विनोद बज, कोषाध्यक्ष संजीव कासलीवाल, सहमंत्री पंकज छाबड़ा, धर्म प्रभावना प्रचारक प्रमोद पहाड़े (भैया), सह कोषाध्यक्ष महावीर चांदुवाड़, संगठन मंत्री अनिल सेठी, कार्यकारिणी सदस्य पवन पांड्या, रमेश काला, सत्येंद्र जैन, सुभाष लोहाड़े, अनिल बाकलीवाल, हुलासचंद बाकलीवाल, सुनील पहाड़े, आशीष पांड्या, मनोज बाकलीवाल, सुरेशचंद बज, विनोद कासलीवाल, कैलाश बज, देवेंद्र बोहरा, सुनील छाबड़ा, जीवनलाल जैन, चेतन सेठी, संजय कासलीवाल, महावीर पाटोदी, संजय पांड्या, सुशीला देवी पहाड़े, ललिता पहाड़े, सुशीला दोशी, प्रेमा बज, शांता पहाड़े, छाया लोहाड़े, गुणमाला काला, प्रेमलता गोधा, कमला पांड्या, सरला पहाड़े, अल्का पहाड़े, आशा पहाड़े, आशा कासलीवाल, गरिमा पहाड़े, रुचिता पहाड़े, ललिता बज, अश्विनी डोलचीपुरे, रोहिणी डोलचीपुरे, रेणुका पहाड़े, सुनीता बाकलीवाल, नीता पांड्या, रचना काला, मेघा सेठी, कोमल चांदुवाड़ एवं बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button