नवी मुंबई में पकड़े गए ट्रेडिंग फ्रॉड मामले के दो आरोपी

हैदराबाद, हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड के मामले में वाशी नवी मुंबई, महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में साइबर अपराध पुलिस ने बताया कि इस मामले में रियल इस्टेट व्यापारी कोट्ला विलेज मयूर विहार ईस्ट दिल्ली के रहने वाले व वाशी नवी मुंबई निवासी रवि कुमार लाल (38) और उसके साथी पेशे से व्यापारी शिवेन्द्रा अशोक सिंह (32) को गिरफ्तार किया गया।

साइबर अपराध पुलिस ने बताया कि अशोक सिंह ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवा रहा था और उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते रवि कुमार लाल संचालित कर रहा था। इस मामले में इन दोनों का सहयोग देने वाला पुणे निवासी विराज फरार हैं। दोनों कमीशन के आधार पर साइबर ठगी के लिए साइबर ठगों को सहयोग दे रहे थे। इन दोनों के खिलाफ तेलंगाना के दो मामलों समेत देशभर में साइबर ठगी के 12 मामले दर्ज किए गए।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : महिलाओं को ठगने वाला फर्जी एयरफोर्स ऑफिसर गिरफ्तार

हैदराबाद में इन दोनों ने 53 वर्षीय शिकायतकर्ता को फ्लेम्स अलायंस और मुनोत कैपिटल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के नाम से दो फर्जी कंपनियों का हवाला देकर ऑनलाइन पूँजी निवेश की आड़ में 12.3 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। 13 से 28 अगस्त तक शिकायतकर्ता ने दोनों पर भरोसा कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के तहत किश्तों में इनके बताए गए बैंक खातों में 12.3 लाख रुपये ऑनलाइन स्तर पर स्थानांतरित किए। गिरफ्तार करने के बाद दोनों के पास से 4 सेलफोन और तीन बैंक चेकबुक जब्त किए। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट वारंट पर हैदराबाद लाने के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button