सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र कड़ताल और शमशाबाद थाना परिधि में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। कड़ताल पुलिस ने बताया कि तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आने के कारण एक युवक की मौत हो गयी। कोडेरू ग्राम, नागर कर्नूल जिला निवासी कुम्मरी शिव कृष्ण (24) मोटरसाइकिल पर कल सुबह हैदराबाद से आमनगल्लू जा रहा था।
रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग 765 कड़ताल स्थित राघवेंद्रा होटल के पास तेज़ रफ़्तार वाहन ने पीछे से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण शिव कृष्णा गतिमान मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस के जरिए कल्वाकुर्ती के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में शिवा कृष्णा ने दम तोड़ दिया। शिवा कृष्णा की माँ सैदम्मा की शिकायत पर कड़ताल पुलिस इंस्पेक्टर सी.एच गंगाधर मामला दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं।
एक अन्य घटना में शमशाबाद थाना परिधि में डीसीएम की टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि शमशाबाद मंडल के तोंडापल्ली निवासी मंचेर्ला सिद्दुलू आज सुबह कुछ कार्य हेतु तोंडापल्ली से मोटरसाइकिल पर शमशाबाद जा रहा था।
यह भी पढ़े : उधमपुर में खाई में गिरा CRPF का बंकर व्हीकल, दो जवान शहीद
रास्ते में तोंडापल्ली बस स्टॉप के पास तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से डीसीएम चला रहे चालक रंजन सिंह ने सिद्दुलू की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सिद्दुलू की मौके पर ही मौत हो गयी। सिद्दुलू की पत्नी गीता की शिकायत पर पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र रेड्डी ने मामला दर्ज कर रंजन सिंह को हिरासत में ले लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



