यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 107वें स्थापना दिवस पर विकसित भारत 2047 का संदेश दिया

हैदराबाद, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, खम्मम द्वारा 107वाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से गोरिल्ला पार्क फंक्शन हॉल में ग्राहकों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के साथ मनाया गया। अवसर पर बैंक के केन्द्रीय कार्यालय, मुंबई में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत वित्तीय सेवाएँ विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) उपस्थित थे। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि वह भारत सरकार के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोगी भूमिका निभाएँ।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष पांडेय ने बैंक के सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रसेवा के लिए पुन समर्पित हों और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : यूनियन बैंक ने हिन्दी दिवस मुख्य समारोह पर भाषा व तकनीक के समन्वय पर दिया जोर

क्षेत्रीय प्रमुख, खम्मम अरेड्डी हनमंत रेड्डी ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह ग्राहकों की सेवा और अधिक प्रभावी ढंग से करें, ताकि बैंक और ग्राहकों दोनों की प्रगति सुनिश्चित हो। उन्होंने बैंक में उपलब्ध विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की जानकारी दी, जो ग्राहकों के लिए न्यूनतम ब्याज दरों पर उपलब्ध हैं। अवसर पर उप क्षेत्रीय प्रमुख सर्वेश टी. और एन..सुधाकर राव उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button