उप्र : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलटा, 20 घायल
उन्नाव (उप्र), उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस के पलट जाने से लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। हसनगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात हसनपुर थाना क्षेत्र के पास हुई।
कुमार ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि लगभग 60 यात्रियों को लेकर आगरा से लखनऊ जा रही बस, गोभी से लदे एक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़कर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँचीं और बस की खिड़कियाँ तोड़कर यात्रियों को बचाया।
यह भी पढ़े: ओडिशा : बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी, दो की मौत, सात घायल
पुलिस ने बताया कि घायलों को औरास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय बस तेज़ गति से चल रही थी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





