तेलंगाना राइजिंग को समर्थन देने का आग्रह
सीएम रेवंत रेड्डी ने जयशंकर से तेलंगाना विकास का समर्थन मांगा
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से अगले 25 वर्षों में तेलगामा को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए उनकी सरकार द्वारा अमल में लाये जा रहे कार्यक्रमों का समर्थन करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के ध्यान में वर्ष 2025 के दौरान हैदराबाद में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों मिस वर्ल्ड, ग्लोबल डीप टेक समिट, भारत समिट, एनिमेशन गेमिंग, वीएफएक्स, इंडिया जॉय आदि का विवरण दिया।
तेलंगाना राइजिंग को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने पर जोर
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के माध्यम से तेलंगाना राइजिंग को समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने विदेशों में भारत के कार्यक्रमों में तेलंगाना राइजिंग को बढ़ावा देने की अपील की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जयशंकर ने कहा कि तेलंगाना विकासशील राज्यों में से एक है और उनका मंत्रालय सबसे तेजी से बढ़ रहे शहर हैदराबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का समर्थन करेगा। इस अवसर पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, लोकसभा सदस्य मल्लू रवि, चमाला किरण कुमार रेड्डी और राज्यसभा सदस्य अनिल कुमार यादव उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें– भारत ने न्यूयॉर्क में प्रारंभ हुए यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भागीदारी की
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



