वेदांता ने 2,575 करोड़ रुपये जुटाने के लिए डिबेंचर जारी करने को दी मंजूरी

नयी दिल्ली, वेदांता लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल की एक समिति ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 2,575 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

धन जुटाने की यह पहल वेदांता के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनके तहत कंपनी अपने वित्तपोषण के स्रोतों में विविधता लाने, बहीखाते को मजबूत करने के साथ कर्ज का पुनर्वित्तपोषण करने और उधारी की लागत कम करने पर काम कर रही है।

वेदांता ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की समिति ने निजी नियोजन के आधार पर 1,00,000 रुपये अंकित मूल्य के 2,57,500 असुरक्षित, प्रतिदेय, सूचीबद्ध और गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों (एनसीडी) के आवंटन को मंजूरी दी है। इनके जरिये कुल 2,575 करोड़ रुपये राशि जुटाई जानी है।

यह भी पढ़े : पिछले दो हफ्तों में निवेशकों की संपत्ति 33.68 लाख करोड़ रुपये घटी

कंपनी अपने बहीखाते से कर्ज का बोझ कम कर रही है। इसकी मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने अपना शुद्ध ऋण घटाकर दिसंबर 2025 तक लगभग 4.8 अरब डॉलर कर लिया जो मार्च 2022 में 8.9 अरब डॉलर था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button