सिकंदराबाद जैन श्रावक संघ में मनायी गयी वीर लोकाशाह जयंती

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के तत्वावधान में बधाई एवं विदाई समारोह के साथ वीर लोकाशाह जयंती सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में मनाई गई। साध्वी डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा., डॉ. सुवृद्धिजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में वर्ष 2025 के चातुर्मास पूर्णता के पर बधाई एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। वीर लोकाशाह जयंती पर डॉ. सुमंगलप्रभाजी ने वीर लोकाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर लोकाशाह क्रांतिकारी ऐसे व्यक्तित्व के धनी हुए हैं, जिनके बारे में शब्द नहीं हैं। वीर लोकाशाह उनके आगे वीर तथा पीछे लगता था शाह। उनकी बुद्धि विलक्षण धी, मेधा शक्ति चातुर्य पूर्ण थी।

म.सा. ने कहा कि सिकंदराबाद संघ महासती मंडल को बधाई और विदाई देने उपस्थित हुआ है। श्री संघ सिकंदराबाद के लिए शब्द नहीं हैं। आप हमें बड़ी शान से लाए। जगह-जगह प्रेम दुलार आत्मीयता स्नेह सौहार्द कर अभिभूत किया। साधु संतों का जीवन ही ऐसा होता है। साधु संत विचरण करते हुए अच्छे लगते हैं। बहता पानी निर्मल है और गढ्ढे में पड़ा पानी गंदला होता है। साधु-संत जितना विचरण करते हैं, उतना ही राग कम होता है।

आपके साथ हमारा राग धर्म का अनुराग है। धर्म अनुराग होना कोई बुरा नहीं है, अच्छा है। धर्म की ज्योति आपके भीतर जली है। आपकी आपार आत्मीयता सदा दिल दिमाग में रहेगी। याद रखना चाहते हैं, तो चार माह जो सुना है, उसे याद रखेंगे, तो जान लेंगे आपने याद रखा। सेव की प्रशंसा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। धर्म संघ के चार घटक साधु-साध्वी श्रावक-श्राविकाएँ होती हैं। चारों का परस्परिक समन्वय एकनिष्ठता संघ की वीणा बजती रहती है वह संघ सदा अपने आप में गौरवान्वित गौरवशाली कहलाता है। 6 नवंबर को विहार होगा।

सिकंदराबाद संघ में ऐतिहासिक चातुर्मास पर आभार ज्ञापित

संघपति सम्पतराज कोठारी ने कहा कि हर वर्ष चातुर्मास की रिपोर्ट रखी जाती है। रिपोर्ट प्रस्तुत करना मजाक नहीं, पढ़कर सुनाना अनुभव होता है। महामंत्री सुरेंद्र कटारिया ने विहार में सेवा देने वालों के प्रति संघ की ओर कृतज्ञता व्यक्त की। चातुर्मास में तपस्या, धर्म ध्यान, धार्मिकता व पुण्य का कार्य किया गया। आचार्य आनंदऋषिजी का चातुर्मास इसी सिकंदराबाद संघ के प्रांगण में हुआ। संघ जब भी विनती के लिए जाता है, चातुर्मास मिलता है।

सिकंदराबाद संघ को सभी साधु-संत जानते हैं। संतों का आभारी है, यहाँ पधार कर लाभ दिया। संघ आभार व्यक्त करता है। चातुर्मास में कई दानदाताओं ने सहयोग दिया, सभी का आभार। संघ के पदाधिकारियों व महिला मंडल की सेवा काफी सराहनीय है। लाभार्थी परिवार का आभार है, जिनके सहयोग से चातुर्मास ऐतिहासिक बना। अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 90 साल में सिकंदराबाद में श्रमण संघ के आचार्य, युवाचार्य उपाध्याय, प्रवर्तक, उपप्रवर्तक, महामंत्री, मंत्री सलाहकार प्रवर्तनी आदि अनेक साधु-साध्वी के चातुर्मास संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के सहयोग से होते रहे हैं।

आगे भी चातुर्मास होंगे। संपूर्ण भारत वर्ष में सिकंदराबाद संघ अलग पहचान रखता है। हम उन श्रावक श्राविकाओं के आभारी हैं, जिनके वजह से स्थानक फलीभूत हुआ है। संघ की विनती से पूज्यश्री का चातुर्मास हुआ और यह ऐतिहासिक बना। विहार में नमो विहार सेवा के सुरेन्द्र कटारिया का सहयोग रहा। सभी मंडलों ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। सभी सहयोगियों का सम्मान संघ की ओर से किया गया।

चातुर्मास में धार्मिक कार्यों व सहयोग के लिए आभार प्रदर्शन

डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. ज्ञान का भंडार हैं, साथ ही सरलता की प्रतिमूर्ति हैं। आपके व्याख्यान सर्वदा धर्म आधारित रहे। संपूर्ण चातुर्मास में अनेक धार्मिक कार्य हुए, संघ कृतज्ञता व्यक्त करता है। चातुर्मास में दानदाताओं, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यो एवं मंडलों का भरपूर सहयोग रहा। संघपति संपतराज कोठारी, महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया, कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल, मंत्री गजेन्द्र तातेड़ व भोजन समिति में महेंद्र बांठिया का विशेष सहयोग रहा।

समय-समय पर अशोक शेरमल बोहरा, उपाध्यक्ष पारसमल रांका, वरिष्ठ सलाहकार पारसमल कोठारी, पूर्व अध्यक्ष महावीरचंद कोठारी, पारसमल डूंगरवाल का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हैं। संपूर्ण विहार सेवा में नणो विहार सेवा, प्रतिभा बहू मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों में, माता मरुदेवी महिला मंडल, आनंद श्राविका मंडल, अरिहंत मंडल, महावीर रिलीफ मेडिकल सोसाइटी, गुरु गणेश यात्रा संघ व अन्य तथा विभिन्न समितियों का सहयोग रहा।

Ad

श्रावक-श्राविकाओं ने सामायिक कर हर कार्य में सहभागिता दी। चातुर्मास काल में कलश की बोली लेने वाले विरधीचंद सज्जनराज गुगलिया मीना देवी गुगलिया की प्रेरणा से लिया। साथ ही हीराचंद विनोद चंद कोठारी परिवार के आभारी हैं। कार्यक्रम में संपूर्ण गौतम प्रसादी के विभिन्न लाभार्थी परिवार का भी आभार है। महामंत्री सुरेंद्र कटारिया ने चातुर्मास की संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में विराजित डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा-5 के समक्ष सिकंदराबाद संघ द्वारा विनती रखी गयी थी। पूज्यश्री चंद्रपुर, आसिफाबाद, बेलमपल्ली, मंचीरियाल, पेद्दापल्ली, करीमनगर, सिद्दिपेट, शामीरपेट, रिसाला बाजार से नगरत्रय में विचरण कर सिकंदराबाद संघ में चातुर्मासिक प्रवेश किया और 8 जुलाई से प्रवचन हुआ।

यह भी पढ़ें… गोपाष्टमी पर शिव मंदिर गौशाला में भक्ति और अन्नकूट का संगम

धार्मिक उत्सवों व जयंती समारोह में संघ का आभार प्रदर्शन

इसमें सिद्धि तप आराधना, आयंबिल, एकासना, उपाध्याय पूज्य केवलमुनिजी म.सा. की जन्म जयंती, राष्ट्रसंत आचार्य सम्राट आनंदऋषि का जन्मोत्सव, श्रमण संघीय मरुधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा. शेरे राजस्थान वरिष्ठ प्रवर्तक रूपचंदजी म.सा. की जन्म जयंती, रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व, युगप्रधान भीष्म प्रतिज्ञाधारी 1008 आचार्य सम्राट जयमलजी म.सा. की जयंती, आचार्य सम्राट ध्यान योगी डॉ. शिवमुनिजी म.सा. का जन्म दिवस, आयंबिल की ओली, श्रीमद उतराध्ययन सूत्र का वाचन, मधुकर कुल प्रमुखा महाश्रमणीरत्न गुरुमाता मनोहर कंवरजी म.सा. का दीक्षा दिवस, भिक्षु दया, झनकार कंवरजी की पुण्यतिथि और लोकाशाह जयंती व बधाई विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इसमें कई दानदाताओ, संघ के पदाधिकारियों, मंडलों व लाभार्थी परिवार का सहयोग रहा। संघ सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता है। साथ ही तपस्वियों, प्रचार समिति, भोजन समिति, नमो विहार सेवा, भोजन समिति व संघ के सहयोगी संस्था का भी आभार व्यक्त करते हैं। अवसर पर सलाहकार सुभाष डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष विजय राज डूंगरवाल, नमो विहार सेवा के राजेन्द्र डूंगरवाल, संतोष गुगलिया, चंपाबाई कटारिया, पूनम बोहरा सहित अन्यों ने गीतिका व भाव रखे।

नवकार जाप करने वालों को प्रभावना सुवृद्धिजी म.सा. की सांसारिक बहन पुष्पा बोहरा, अनीता बिनायकिया (पुणे निवासी) की और से दी गई। कविता की प्रस्तुति अहमदाबाद की कुमारी तनवी गांधी मेहता ने दी। श्री अंबेश गुरु मेवाड़ संघ/महिला की पूनम बोहरा, प्रतिभा बहू मंडल की कविता तातेड़, श्री गुरु गणेश यात्रा संघ के नवीन अलिजार, एस.एस. जैन महावीर मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के राजेश डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल, विनीता गोलेच्छा ने चातुर्मास में धर्म आराधना का जो लाभ मिला, सभी साध्वी भगवंत को बधाई प्रेषित की। संघ द्वारा सभी समितियों, सहयोगियों व कलश के लाभार्थी परिवारों व कर्मचारियों का स्वागत कर आभार जताया। संघ में सुमंगलप्रभाजी के भाई, भाभी पवन आबाट, मानसी जैन का स्वागत किया गया।

साध्वी वृंद का मंगल विहार एवं पुण्य स्मृति समारोह

अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि गुरुवार, 6 नवंबर को सुबह 7.01 बजे मंगल पाठ के पश्चात डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा 5 स्थानक भवन से विहार कर न्यू भोईगुड़ा स्थित संपतराज विजयराज विवेक डूंगरवाल के निवास पर मंगल पदार्पण करेंगी। न्यू भोईगुड़ा श्री संघ की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। शुक्रवार, 7 नवंबर को साध्वी वृंद रामकोट स्थित गुरु गणेश भवन पधारेंगी।

श्रमण संघीय प्रथम युवाचार्य मिश्रीमलजी म.सा. मधुकर का 42वाँ पुण्य स्मृति दिवस श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ, रामकोट के तत्वावधान में रविवार, 9 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा एवं महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने किया। कार्यक्रम के पश्चात संघ की ओर गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के संघपति संपतराज कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक शेरमल जैन, अध्यक्ष एम. गौतमचन्द गुगलिया, कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, स्वागताध्यक्ष कांतिलाल लोढ़ा, महामंत्री सुरेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल, समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button