न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का आईएनएस दौरा

मुंबई, न्यूजीलैंड के माननीय प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 20 मार्च, 2025 को मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस सूरत का दौरा किया। उनके साथ रॉयल न्यूजीलैंड नेवी (RNZN) के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गेरिन गोल्डिंग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पश्चिमी नौसेना कमान (WNC) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOC-in-C) वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने उनका स्वागत किया। गणमान्य व्यक्तियों को इस युद्धपोत की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, जटिल डिजाइन और इसकी जबरदस्त युद्धक क्षमताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

आईएनएस सूरत, जिसे 15 जनवरी, 2025 को नौसेना में शामिल किया गया था, भारतीय नौसेना का नवीनतम निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जहाज है। यह मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा निर्मित और भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस जहाज में 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एचएमएनजेडएस ते काहा की मुंबई यात्रा और नौसेना सहयोग

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की यह यात्रा रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के जहाज एचएमएनजेडएस ते काहा की 19 से 24 मार्च, 2025 तक मुंबई यात्रा के दौरान हुई। इस दौरान, संयुक्त कार्य बल (CTF) 150 के कमांडर कमोडोर रॉजर वार्ड ने भी पश्चिमी नौसेना कमान (WNC) का दौरा किया। यह यात्रा भारतीय नौसेना और न्यूजीलैंड नौसेना के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रियर एडमिरल गेरिन गोल्डिंग ने वाइस एडमिरल संजय जे सिंह से मुलाकात कर रणनीतिक नौसैनिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड (ND) स्थित हेरिटेज हॉल का भी दौरा किया और एचएमएनजेडएस ते काहा की अप्रैल 2025 में आगामी यात्रा के लिए तकनीकी सहयोग पर डॉकयार्ड अधिकारियों से चर्चा की।

समुद्री सहयोग और अभ्यासों की योजना

एचएमएनजेडएस ते काहा की भारत यात्रा के तहत साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिनमें क्रॉस-डेक दौरे, खेल प्रतियोगिताएं और सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा, न्यूजीलैंड और भारतीय नौसेना के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) का भी आयोजन होगा, जिससे परिचालन समन्वय बढ़ेगा और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को नई दिशा मिलेगी।( PIB)

यह भी पढ़ें  भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा शोध- मुर्मु

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button