संक्रांति पर्व के दौरान दो दिन ड्यूटी पर डटे रहे जल बोर्ड के कर्मचारी

हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड (जलबोर्ड) के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने मकर संक्राति त्यौहार के दौरान दो दिन लगातार ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों की सराहना की।

जलबोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने बताया कि संक्रांति के समय लोग खुशियों में डूबे होते हैं, लेकिन जलबोर्ड कर्मी अपने काम पर डटे रहे। इस दौरान जलबोर्ड कर्मियों ने शहर में कई समस्याओं का समाधान किया। मुख्य रूप से कर्मियों ने केपीएचबी, अमीरपेट, पंजागुट्टा, मूसापेट, बंजारा हिल्स, जगदगिरिगुट्टा, प्रगतिनगर और अन्य क्षेत्रों ने सड़कों पर रिसाव, सीवरेज और अन्य समस्याओं कोतत्परता से हल किया। इसक अलावा पुलिस, यातायात, जीएचएमसी, ट्रांसको, टीजीएनपीडीसीएल आदि विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय भी किया। उन्होंने बताया कि केपीएचबी के भीतर फोरम मॉल सर्कल के पास सीवरेज पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मूसापेट के आंजनेय नगर में सीवरेज पाइप निर्माण कार्य किया गया। बंजारा हिल्स में रोड नंबर 10 पर तथा जगदगिरिगुट्टा में इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास रिसाव रोका गया।

प्रगतिनगर में जल आपूर्ति बढ़ाने के लिए गैप क्लोजर कार्य किये गये। पंजागुट्टा क्रॉस रोड पर क्षतिग्रस्त सीवरेज पाइपलाइन की मरम्मत की गई। इन सभी कार्यों की समीक्षा संबंधित मंडलों के जीएम और अनुभागों के प्रबंधकों ने की। अशोक रेड्डी ने बताया कि चूंकि इस समय शहर की सड़कें खाली हैं, इसलिए सोचा गया कि यह समस्याओं को हल करने का अच्छा समय है और मरम्मत का काम शुरू किया गया। एमडी अशोक रेड्डी और ईडी मयंक मित्तल ने त्योहारी सीजन में भी काम करने के लिए जलबोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button