मतदान समाप्त होने तक हमें रहना होगा सतर्क : पोन्नम प्रभाकर

हैदराबाद, जुबली हिल्स उपचुनाव प्रचार अभियान में केवल 48 घंटे शेष होने को देखते हुए बीसी कल्याण और हैदराबाद प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने यूसुफगुड़ा डिवीजन का तूफानी दौरा किया। उन्होंने बाइक पर सवारी करते हुए डिवीजन के बूथों पर स्थापित पार्टी कार्यालयों में जाकर नेताओं को कई सुझाव दिए। उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नवीन यादव को वोट देने की अपील की।

वेंगलराव नगर में मंत्री पोन्नम की उपस्थिति में कई बीआरएस व बीजेपी कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में शामिल हुए। पोन्नम ने उन्हें पार्टी में आमंत्रित करते हुए कहा कि जुबली हिल्स का विकास कांग्रेस पार्टी से ही संभव है। सरकार द्वारा लागू की गई योजनाएँ जैसे बारीक चावल का वितरण, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 500 दर पर रसोई गैस, महिला संघों को ब्याज मुक्त ऋण, महिलाओं को आरटीसी में मुफ्त बस यात्रा, इंदिरम्मा आवास आदि लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं।

Ad

यह भी पढ़ें… बाधक बने ‘बैड ब्रदर्स’ : रेवंत रेड्डी

पोन्नम प्रभाकर ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी सिकंदराबाद कंटोनमेंट की तरह जुबली हिल्स में भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने नेताओं को निर्देश दिया कि अगर जुबली हिल्स में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराना है, तो मतदान होने तक सतर्क रहना होगा। प्रचार करने की समयसीमा अब केवल 48 घंटे बची हुई है। इस समय का सदुपयोग करना होगा। इसके अलावा पोन्नम प्रभाकर ने नाई ब्राह्मण संघों के साथ बैठक की। नई ब्राह्मण संघों ने उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नवीन यादव को सर्वसम्मति से समर्थन देने का वादा किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button