तेलंगाना की आंगनवाड़ियों को देश के लिए बनाएँगे आदर्श : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को तेलंगाना की आंगनवाड़ियों को देश के लिए आदर्श बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि आंगनवाड़ियों में आने वाले बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए और पाँच वर्ष की आयु तक के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें सीधे सरकारी स्कूलों में भेजा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सोमवार रात अपने आवास पर महिला विकास, बाल कल्याण, विकलांगों, बुजुर्गों और ट्रांसजेंडरों के सशक्तिकरण विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि आंगनवाड़ियों के लिए नए भवनों के निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना फूड्स और विजया डेयरी के उत्पाद आंगनवाड़ियों को उपलब्ध कराए जाएँ।

यह भी पढ़ें… हम केवल पाँच साल के लिए योजना नहीं बना रहे हैं आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोच रहे हैं : श्रीधर बाबू

बुजुर्गों की मदद और ट्रांसजेंडरों को अवसर

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाज में नौकरियाँ करने वाले कई लोग अपने अभिभावकों की देखभाल नहीं कर रहे हैं। सरकार को ऐसे बुजुर्गों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि हमें ऐसे कर्मचारियों के वेतन का 10-15 प्रतिशत सीधे उनके माता-पिता के खातों में जमा करने के मुद्दे पर विचार करना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस बात की जाँच करें कि क्या अन्य राज्यों में ऐसी कोई योजना है और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि फिलहाल ट्रांसजेंडरों को यातायात विभाग में अवसर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनकी सेवाओं का उपयोग परिवहन, धर्मस्व, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभागों के साथ-साथ आईटी और अन्य कंपनियों में किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को तेलंगाना राइजिंग-2047 में बच्चों, महिलाओं, विकलांगों और बुजुर्गों के कल्याण के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर नीतियाँ बनाने का निर्देश दिया। इस बैठक में महिला और बाल कल्याण मंत्री सीतक्का, एससी, एसटी व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मण कुमार, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button