मुस्लिम समुदाय के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ राजनीतिक शक्तियाँ सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की साजिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें समझना होगा कि भारत के विकास के लिए सांप्रदायिक सौहार्द अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री यहाँ एल बी स्टेडियम में इफ्तार पार्टी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे तेलंगाना को देश में नंबर एक राज्य बनाने के प्रयासों में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने तेलंगाना राज्य में मुस्लिम समुदाय के कल्याण और प्रगति को सबसे अधिक महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि रमज़ान आध्यात्मिक शुद्धता का महीना है। अवसर पर हमें भाईचारा बढ़ाना चाहिए और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। देश की प्रगति के लिए सभी धर्मों को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें… कोंडागट्टू हनुमान मंदिर का होगा तितिदे जैसा विकास : बंडी संजय

मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को दिए गए पदों का उल्लेख करते हुए कहा कि अज़हरुद्दीन को मंत्री, वरिष्ठ नेता शब्बीर अली को सरकारी सलाहकार नियुक्त किया गया है और आठ अल्पसंख्यक नेताओं को कॉर्पोरेशन के पद दिए गए हैं। उनकी प्रतिभा को मान्यता देते हुए प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डीएसपी का पद दिया गया, जबकि विश्व बॉक्सिंग चैम्पियन निकहत ज़रीन को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की हर योजना में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए पर्याप्त धनराशि निर्धारित की गई है। हम सबको मिलकर तेलंगाना को आगे बढ़ाना एवं इस युवा राज्य को देश में नंबर एक बनाना चाहिए। इफ्तार पार्टी में मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button