Wednesday 2′ पर क्या बोले जेना ओर्टेगा और टिम बर्टन?

नई दिल्ली, नेवरमोर एकेडमी के गलियारों में एक बार फिर हलचल मचने वाली है, क्योंकि जेना ओर्टेगा और टिम बर्टन की रचनात्मक जोड़ी ‘Wednesday’ के सीजन 2 के साथ लौट रही है। ‘एडम्स परिवार’ कॉमिक्स के कैरेक्टर वेडनसडे एडम्स पर आधारित नेटफ्लिक्स की यह स्पूकी मिस्ट्री कॉमेडी सीरीज अपने दूसरे सीजन के एलान के बाद से ही सुर्खियों में है।

क्यों खास है Wednesday?

सीजन 2 के प्रीमियर से पहले टिम बर्टन और जेना ओर्टेगा ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, वेडनसडे के किरदार और अन्य विषयों पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वे इस सीरीज को लेकर शुरू में क्यों उत्साहित हुए थे, तो टिम बर्टन ने कहा, “मैंने पहले कभी टेलीविजन नहीं किया, इसलिए कुछ लंबे समय के लिए एक्सप्लोर करने का विचार और वह (वेडनसडे) एक दिलचस्प किरदार है।”

जेना ओर्टेगा ने जवाब में कहा, “वह गिनी-चुनी नायिकाओं में से एक हैं जो यह सब कर सकती हैं, सिवाय खलनायकों के—जिनमें आमतौर पर कोई इमोशनल ग्रोथ या गहराई नहीं होती।” जेना ने आगे बताया कि जब वह 14 साल की थीं, तब उन्होंने वेडनसडे की एनिमेटेड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन चयनित नहीं हुईं। उन्होंने अपनी माँ से कहा था, “उसका किरदार निभाना बहुत कूल होता।”

किरदार को लेकर विशेषता

ओर्टेगा को वेडनसडे के रूप में कास्ट करने से पहले बर्टन ने शो रनर्स को चेताया था कि अगर सही वेडनसडे नहीं मिली, तो शो नहीं बनेगा। उन्होंने बताया कि जेना को क्यों चुना, “जेना एक साइलेंट मूवी एक्ट्रेस की तरह है, और मैं उसके किरदार में डायलॉग से ज्यादा उसकी प्रजेंस को पसंद करता हूँ।” किरदार की विशेषता बताते हुए ओर्टेगा ने कहा कि उसे पलकें तक नहीं झपकानी थीं। “आपकी आंख में झुनझुनाहट होने लगती है। सीजन 1 में कुछ सीन्स ऐसे थे, जिनमें लग रहा था कि मैं रो रही हूँ, लेकिन वह इसलिए था क्योंकि मैं पलकें झपकाने से बच रही थी,” जेना ने जोड़ा।

Wednesday सीजन 2 और 3

Wednesday का सीजन 1 दुनियाभर में 252 मिलियन व्यूज़ के साथ नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे बड़ी इंग्लिश-लैंग्वेज सीरीज़ बन गई थी। अब इसका दूसरा सीजन 8 एपिसोड्स में 2 पार्ट्स में आएगा। पहला पार्ट 6 अगस्त 2025 को और दूसरा पार्ट 3 सितंबर को रिलीज़ होगा। खास बात यह है कि सीजन 2 के प्रीमियर से पहले ही Wednesday के तीसरे सीजन की पुष्टि कर दी गई है, जो शो की लोकप्रियता को दर्शाता है।

अन्य योजनाएँ

टिम बर्टन और जेना ओर्टेगा ‘Beetlejuice 2’ में भी साथ नजर आने वाले हैं। जब इंटरव्यू में बर्टन से ‘Beetlejuice 3’ की चर्चा हुई, तो दोनों ने तीसरे भाग के बारे में अनभिज्ञता जताई। हालांकि, वार्नर ब्रदर्स इसके लिए आशावान है, लेकिन निर्देशक और स्टार दोनों अभी सुनिश्चित नहीं हैं।

Wednesday सीज़न 2 की आधिकारिक ट्रेलऱ जारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button