कांग्रेस को तब गांधी क्यों याद नहीं आए : रामचंदर राव

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव ने महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी (मनरेगा) योजना का नाम बदलकर केंद्र सरकार द्वारा दि विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत- जी-रामजी रखे जाने का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी पर कपट प्रेम उंडेलती आ रही कांग्रेस को यदि गांधी पर इतना ही प्रेम था तो क्यों हवाईअड्डों को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम दिए गए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेश्लन एयरपोर्ट का नाम रखते समय क्यों कांग्रेस को महात्मा गांधी याद नहीं आए।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में रेड्डी वीबी-जी रामजी योजना पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए रामचंदर राव ने कहा कि भारत में रोजगार योजना वर्ष 1960 से ही अमल की जा रही थी, परंतु कांग्रेस राज में हर योजना को देखें तो घोटाले, भ्रष्टाचार, अनियमितताएं सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में जवाहर रोजगार योजना प्रारंभ की गई उसके बाद कई बार बदलाव किए गए।

वर्ष 2005 में जब नेशनल रूरल गांरटी एम्प्लॉयमेंट गारंटी योजना (नरेगा) नाम रखा गया, तब कांग्रेस को गांधी क्यों याद नहीं आए थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 के दौरान नकली जॉब कार्ड घोटाला प्रकाश में आया था जिसके जरिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि ओडिशा के संभलपुर जिले में वर्ष 2012 के दौरान मृतकों के नाम, पेंशनधारकों के नाम आदि पर डुप्लीकेट बिल देकर पैसा उठाया गया।

यह भी पढ़ें… म्युनिसिपल चुनाव में क्या मुँह लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस : केटीआर

वीबी जी रामजी योजना में केंद्र-राज्य की साझा भागीदारी तय

रामचंदर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने योजना को पूरे पारदर्शी तरीके से अमल करने आधुनिकीकरण किया और 100 दिन काम को बढ़ाकर 125 दिन किया है, वहीं बायोमेट्रिक अनिवार्य किया है। इसके अलावा सप्ताह में एक बार सार्वजनिक जानकारी देने तथा एआई आधारित पहचान किए जाने को भी अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में वित्तीय अनुशासन लाकर राज्यों पर भी जिम्मेदारी सौंपने के उद्देश्य से ही वीबी जी रामजी योजना में राज्य सरकार की 40 प्रतिशत भागीदारी तथा केंद्र सरकार की 60 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत वर्ष 2047 तक विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

11वीं आर्थिक व्यवस्था से छलांग मारकर चौथी बड़ी आर्थिक व्यवस्था बन गया है। जल्द ही तीसरी बड़ी आर्थिक व्यवस्था बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ने लगा है। इसके अलावा भी वीबी जी रामजी योजना के बारे में रामचंदर राव ने जानकारी देते हुए सभी से जनता को विस्तार से समझाने का आह्वान किया और कहा कि किस प्रकार केंद्र सरकार योजना को पारदर्शिता के साथ पूरी ईमानदारी से गरीबों के लाभ हेतु अमल कर रही है, इसकी जनकारी दी जाए।

अवसर पर कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एम. प्रकाश धनकर, प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. एन. गौतम राव, भाजपा के संस्थागत महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बसवापुरम लक्ष्मीनरसय्या, पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बूरा नरसय्या गौड, गोली मधुसूदन रेड्डी, पापय्या गौड़ आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button