बच्चों की हत्या कर महिला ने की खुदकुशी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र साइबराबाद के जीडिमेट्ला थाना परिधि में घरेलू कलह और नेत्र समस्या के चलते एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की नारियल काटने की चाकू से हत्या कर भवन की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपने माता-पिता के नाम पर पांच पन्ने का सुसाइट नोट भी लिखा।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से दोनों बच्चों के खून में लथपथ शव और घर के बाहर महिला का शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया।पुलिस के अनुसार सहस्त्रा अपार्टमेंट, बालाजी लेआउट निवासी वेंकटेश्वर रेड्डी की पत्नी तेस्विनी विवाह के पहले से ही नेत्र समस्या से परेशान रहती थी।

उसे हर 4 घंटे के अंतराल पर अपनी आँखों में आई ड्रॉप डालने पड़ते थे, अन्यथा उसे दिखाई नहीं देता था। विवाह के बाद उसे दो लड़के हर्षित (6) और आशीष (8) हुए। दोनों बच्चे भी उसी के समान नेत्र समस्या से जूझ रहे थे। इसके अलावा घर में पति के साथ झगड़े भी हो रहे थे। इस कारण तेजस्विनी मानसिक तनाव का शिकार हो गयी और उसने अपने बच्चों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया।

यह भी पढ़ें… पटरी से उतरी बेंगलुरू-कामाख्या एक्सप्रेस

आज शाम घर पर अकेली रहने के दौरान तेजस्विनी ने घर में रखी नारियल छिलने की चाकू से दोनों बच्चों के सिर और गर्दन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद भवन के छत पर जाकर छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button