बस स्टेशन पर महिला का सोने के आभूषणों से भरा बैग चोरी

संगारेड्डी, संगारेड्डी जिले के जोगीपेट बस स्टेशन में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला यात्री का लगभग 16 तोला सोने के आभूषणों से भरा हुआ बैग चुरा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलादुर्ग की चेगुरी लक्ष्मी अपनी एक रिश्तेदार के साथ बस में सवार होकर समारोह में शामिल होने के लिए हैदराबाद आ रही थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बैग गायब कर दिया। बस में बैठने के बाद महिला को बैग गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संदिग्धों की पहचान के लिए बस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : चेन स्नेचिंग के मामले में युवक युवती गिरफ़्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button