हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं महिलाएँ: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली, महिला-केंद्रित बदलाव के लिए भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट और अटल बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाएं वैज्ञानिक, सैनिक और कई अन्य भूमिकाओं में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘भारतीय संस्कृति में महिलाओं को शक्ति का साक्षात स्वरूप माना गया है, श्रद्धेय माना गया है। श्रद्धा-स्वरूपा नारी को अधिक से अधिक मान्यता देने तथा बड़े से बड़ा उत्तरदायित्व देने की सोच के साथ आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, सैनिक, कलाकार, उद्यमी, खिलाड़ी, शिक्षाविद, समाज-सेवी, नीति निर्माता तथा अनेक अन्य भूमिकाओं में महिलाएं नित नए शिखर हासिल कर रही हैं। वे अब अवसर दिए जाने का इंतजार नहीं कर रही हैं; वे स्वयं ही आगे बढ़ रही हैं तथा दृढ़ विश्वास के साथ नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि महिला-केंद्रित बदलाव के प्रति भारत की दृष्टि स्पष्ट है और प्रतिबद्धता, अटूट है। वास्तव में, यह केवल बदलाव नहीं है बल्कि क्रान्ति है।”

Ad

राष्ट्रपति ने कहा, ‘लखपती दीदी योजना’ से लेकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे अनेक दूरदर्शी परिवर्तनों के बल पर, हमारे देश में, महिला सशक्तीकरण की यात्रा बहुत आगे पहुंच गई है। ‘महिला-नेतृत्व द्वारा विकास’ की सोच अब नीतिगत और संस्थागत प्रवाह का रूप ले चुकी है।‘

विज्ञान, रक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में बढ़ता योगदान

राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि ‘शी शक्ति’ कार्यक्रम के माध्यम से एक ऐसा प्रभावी मंच विकसित हो रहा है जिस पर एक ओर उपलब्धियों का उत्सव मनाया जा रहा है तो दूसरी ओर परिवर्तन को नई ऊर्जा प्रदान की जा रही है। इसके लिए मैं न्यूज 18 नेटवर्क की सराहना करती हूं। मुझे बताया गया है कि इस कार्यक्रम की यात्रा का उद्देश्य महिलाओं का सम्मान करने तक ही सीमित नहीं है। यह सर्व-समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का प्रस्थान बिन्दु है।’ उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि आप सब महिला सशक्तीकरण की अनवरत यात्रा में अडिग प्रतिबद्धता और अदम्य साहस के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। आप सब एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी करेंगे जहां प्रत्येक महिला की पुकार को सुना जाएगा, उसे रोकने वाली हर बाधा को ध्वस्त किया जाएगा, और उसके सभी सपने साकार होंगे।(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button