महिला दिवस समारोह में किया गया महिलाओं का सम्मान
हैदराबाद, लव फार काऊ फाउंडेशन के तत्वावधान में सिकंदराबाद स्थित गुजराती स्कूल में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला शक्ति का महाकुंभ एवं महिला दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आज यहाँ फाउंडेशन के संस्थापक जसमत भाई पटेल ने बताया कि नारी शक्ति का संगम महाकुंभ पर्व मनाया गया।
आगामी महिला दिवस के उपलक्ष्य में गौ सेवा, सनातन सेवा, स्वास्थ्य सेवा आदि क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को गौ रत्न, महिला रत्न, वैद्य रत्न (मेडिकल एक्सीलेंट अवॉर्ड), समाज रत्न व अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरत्न पुरस्कार धर्मिष्ठा पटेल, जया रमेश जागीरदार, सरस्वती बाई राठी, मीनाक्षी विजयवर्गीय, दिव्या भवानी चक्रावर्तुला, वी. रमाबेन पटेल को दिया गया।
यह भी पढ़ें… गौशाला प्रतिनिधियों ने प्राणीमित्र संघ को विवरण सौंपे
नारी शक्ति सम्मान और गौ रक्षा पर विचार
नारी शक्ति पुरस्कार शीतल परासानिया, सरोज विवेकानंद, काजल हिन्दुस्तानी, दीना छाबिया, तनुजा पोकर, गीता शाह, मदनकांता मिश्रा, दीपाली मेहता, मीना ठक्कर, उर्मिला ढेडिया, नर्मदा सांखला, पी. ज्योति राजा, बीना मेहता, पूजा कोठारी, राधिका अग्रवाल, सुषमा शाह, सारापु सुमित्रा, साक्षी गांधी, जे. जयश्री, कुसुम तोलवाला, गौरी वंदना, संगीता रैताता, अंजना हितेश मेहता, रेणु सोनी, विजयादेवी श्रीमाली, पूजा गुप्ता, रूबी मिश्रा, रेणुका चौहान, के. नागारानी, जैनरत्न मीना मुथा, अल्का चौधरी एवं वंशी तिवारी को दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा कर गौ माता को बचाने तथा गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने का प्रयास किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण और गौ सेवा का महत्व
विशेष अतिथि समाज सेविका काजल हिन्दुस्तान ने कहा कि माताओं को बच्चों को संस्कार देने की आवश्यकता है। देश में महिला शक्ति दूरदर्शा है। महिलाएं आत्म रक्षा के लिए सक्षम बनें। पहल आपको ही करनी होगी। नारी शक्ति जागे, तो इतिहास बदल सकती हैं। देश को विश्व गुरु केवल महिला शक्ति ही बना सकती है। गौ सेवा के कार्य में आगे बढ़ें।
तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का की पत्नी नंदिनी भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि गौ सेवा बहुत ही उत्तम है। इसे बचाने के सभी प्रयास किये जाएँ, क्योंकि पूर्व में वही धनवान माने जाते थे, जिनके पास गौ संपदा होती थी। गौ से ही समृद्धि की पहचान होती थी। जीवन में धनार्जन अवश्य करें, लेकिन जीव को बचाने के लिए भी आगे आएँ।
महिला शक्ति के बिना कुछ नहीं होता, इसलिए घर परिवार में एक-एक रुपया गाय के लिए निकालें और सहयोग प्रदान करें। भगवत कथाकार शिल्पा देशमुख ने भी महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
अवसर पर अतिथि के रूप में विशाखा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन गड्डम विवेकानंद, समाज सेविका सरोजा विवेकानंद, मिसेस इंडिया बिन्दु भारत, दिव्या भारती चक्रवास्तुला, दक्षिण मध्य रेलवे की हिन्दी अधिकारी रानी काटे, तेलंगाना गुजराती समाज की बीना मेहता, नलिन खारा फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी अनेरी खारा व तरंग नागड़ा।
विशाखा ग्रुप की सरोजा विवेकानंद, समाजसेवी प्रमोद गोयल, श्री कच्छ कड़वा पाटीदार, हैदराबाद के अध्यक्ष देवशीभाई पोकार, मंत्री शंकर पटेल, पाटीदार महिला मंडल, सिकंदराबाद अध्यक्ष दिनावेन छाभैया, मंत्री दिपावेन छाभैया, फिल्म स्टार मुनीष, निर्देशक परमिंदर सिंह सैनी, न्यूमरोलॉजिस्ट रवि सिंह, ईसामियाँ बाजार महिला मंडल की संगीता बियानी, इंदिरा वरड़िया, सुमित्रा राठी, राजश्री वरड़िया, जीएसएम के घनश्याम पटेल, शीतल शाह।
गोपाल गौशाला के तुलसीराम बंसल, वीजेएस मंत्री रंजना शाह, वी.वाय.ओ. ग्रुप के विनोद फडदु, विजय रवारी, डेनिश पटेल, आशीष पटेल, रजनीश पटेल, निलेश पटेल, गिरीश पटेल, नितिन पटेल भट्ट फाउंडेशन के चेयरमैन भरत भट्ट, भाजपा नेता विजय सुराणा, विनोद संचेती, अल्का चौधरी, अभय चौधरी, स्वीकृति पांडेय, पी. सुजाता, सुरेन्द्र भंडारी व अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और सहयोगकर्ताओं की भागीदारी
कार्यक्रम में विशाखा इंडस्ट्रीज के एमडी जी. विवेक, समाजसेवी नरेन्द्र गोयल, ए.वाई. सेना के चेयरमैन अमृत कुमार जैन, विनोद कुमार कीमती, प्रकाश गर्ग, केशव छेड़ा, गोविन्दभाई शाह, जीएसएम अध्यक्ष घनश्याम पटेल, वीरेन्द्र कुमार अग्रवाल, बीजेएस अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, समाजसेवी कमल नारायण अग्रवाल, चंद्रकांत शाह, प्रमोद कुमार गोयल, महेन्द्र सिग्नोड़िया, कैलाश नारायण भांगड़िया, सुनील चावड़ा, ओमप्रकाश अग्रवाल, पन्नालाल (पींटू), प्रदीप सुराणा, जैनरत्न जसराज श्रीश्रीमाल, प्रदीप जड़ेजा, विजय अमृतिया, विनोद भाई एफ. पटेल, सीए एस.बी. काबरा, जीएसएम ट्रस्टी जसभाई पटेल, सचिव जनकभाई ब्रह्मभट्ट, हिन्दू 2 हिन्दू के गीतेश काटे ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं को उनके द्वारा चलाये जा रहे व्यवसाय आदि को प्रदर्शित करने के लिए स्थान प्रदान किया गया। भाग लेने वाली महिलाओं में लक्की ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। इसके तहत 101 विजेताओं को चाँदी के सिक्के भेंट किये गये।
अवसर पर लव फॉर काऊ फाउंडेशन के नानजी भाई पटेल, चेयरमैन जसमतभाई पटेल, रिद्धीश जागीरदार, रंजना शाह, वीरेन्द्र अग्रवाल, शशिकला कोठारी, परमेश्वरी शर्मा, तरुण मेहता, मुकेश चौहान, आर.के. जैन, जयंती पटेल, डॉ. राकेश शर्मा, अजय लोढ़ा, धनजीभाई पटेल, जसवंत सुरानी, मेघना जैन ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



