महिलाओं की संस्था उड़ान टू एक्स लांच

हैदराबाद, शहर में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं संवाद के लिए उड़ान टू एक्स नामक संस्था का शुभारंभ किया गया। बंजारा हिल्स स्थित होटल अला लिबर्टी में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उड़ान टू एक्स की संस्थापिका अर्चना सोनी एवं स्वाति भट्टड़ ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस संस्था का गठन किया गया है।

यह संस्था महिलाओं की रचनात्मकता को उजागर करने तथा ऊर्जा को सही दिशा देने की कार्य करेगी। इस संस्था के जरिये महिलाएँ अपनी नेटवर्किंग बढ़ा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान कौन बनेगा करोड़पति, कॉफी विद करण, डांस इंडिया डांस, अंत्याक्षरी एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर अनेक सदस्याएँ उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें… हस्तशिल्प हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक – राजा सिंह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button