यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया, सरकार निगरानी रख रही है : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान से नीचे आ गया और सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सुबह छह बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.76 मीटर था जो खतरे के निशान से नीचे है। दिल्ली के लिए यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। मंगलवार से नदी में जलस्तर कम होना शुरू हो गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संतोष की बात है कि यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशान से काफी नीचे है। जल निकासी की दर, आवक से अधिक बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘आश्वस्त रहें, हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़े: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा है यमुना नदी का जलस्तर

हमारी निगरानी और प्रबंधन प्रणाली चौबीसों घंटे सक्रिय है तथा हर स्थिति पर गहन नजर रखी जा रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा हथिनीकुंड बैराज से 31,016 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 41,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि ओखला बैराज से निकासी 79,840 क्यूसेक है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button