केरल में युवा कांग्रेस व मोर्चा कार्यकर्ता एहतियातन हिरासत में

त्रिशूर (केरल), केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए यहां एकत्र हुए युवा कांग्रेस और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के एक समूह को शनिवार को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा युवा मोर्चा के पांच कार्यकर्ता सबरीमला स्वर्ण-पर्त विवाद को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए यहां सरकारी अतिथि गृह के पास एकत्र हुए।

टेलीविजन में प्रसारित वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रदर्शनकारियों को जबरन हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में ले जाया गया। उन्हें मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारे लगाते देखा जा सकता है। कोझिकोड में सांसद शफी परमबिल के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई के मद्देनजर मुख्यमंत्री के खिलाफ संभावित विरोध प्रदर्शन की खबरों के बीच, कुछ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पास के एक स्थान से एहतियातन हिरासत में लिया गया।

Ad

यह भी पढ़े: हिरासत में मौत पर अदालत ने दिये परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने के आदेश

कांग्रेस नेता शफी परमबिल और पार्टी के कई नेता शुक्रवार को पेराम्बरा में कांग्रेस और माकपा की रैलियों के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर युवा कांग्रेस और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button