अभिनेत्री गौरी किशन से यूट्यूबर की माफी बनावटी लग रही : मलयालम फिल्म संघ की अध्यक्ष
कोच्चि, अभिनेत्री गौरी जी. किशन को लेकर हाल ही में हुए विवाद ने फिल्म उद्योग में हलचल मचा दी है। एक यूट्यूबर द्वारा उनके प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी और इसके बाद मांगी गई माफी ने सामाजिक और पेशेवर स्तर पर बहस को जन्म दिया है। अब एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवीज आर्टिस्ट्स (एएमएमए) की अध्यक्ष श्वेता मेनन ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवीज आर्टिस्ट्स (एएमएमए) की अध्यक्ष श्वेता मेनन ने रविवार को कहा कि एक यूट्यूबर द्वारा अभिनेत्री गौरी जी. किशन के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए मांगी गई माफी बनावटी लग रही है।मेनन की यह टिप्पणी यूट्यूबर द्वारा तमिलनाडु में हाल में एक प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल पूछने को लेकर अभिनेत्री से माफी मांगने के एक दिन बाद आई है।
यह भी पढ़े : ‘पेड्डी’ के निर्माताओं ने किया जान्हवी कपूर के किरदार की पहली तस्वीर के साथ पोस्टर जारी
एक वीडियो संदेश में, यूट्यूबर ने दावा किया कि उनके सवाल को गलत समझा गया और उनका इरादा गौरी किशन को ठेस पहुंचाने का नहीं था। एसोसिएशन की अध्यक्ष ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनका बयान माफी मांगने जैसा था, उनके हाव-भाव कुछ और ही कह रहे थे। हम सभी महिलाएं, गौरी किशन के साथ खड़ी हैं, चाहे वह किसी भी उद्योग से हों। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





