जैगल ने जीता डेलॉइट टेक्नोलॉजी फास्ट 50 इंडिया का ट्रांसफॉर्मेशन टेक अवॉर्ड
हैदराबाद, सॉस फिनटेक फर्म जैगल ने डेलॉइट टेक्नोलॉजी फास्ट 50 इंडिया 2024 में ट्रांसफॉर्मेशन टेक अवार्ड जीत कर देश में सबसे तेजी से बढ़ती प्रौद्योगिकी कंपनियों की सूची में जगह बना ली है। जैगल के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राज नारायणम ने बताया कि यह अवार्ड लगातार तीन वर्षों में राजस्व वृद्धि पर आधारित होने के साथ-साथ व्यय प्रबंधन और खर्च विश्लेषण समाधानों में नवाचार व उत्कृष्टता के लिए जैगल के कार्यों को विशेष मान्यता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में अत्याधुनिक वित्तीय प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने और विश्वसनीय ग्राहक संबंध बनाने पर टीम ने विशेष फोकस किया है।
डेलॉइट की टेक्नोलॉजी फास्ट 50 में ट्रांसफॉर्मेशन टेक के लिए प्रदर्शित किया जाना जैगल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए नवाचार से जुड़ी कंपनी की टीम को बधाई दी। डेलॉइट इंडिया के पार्टनर और टीएमटी इंडस्ट्री लीडर पीयूष वैश ने कहा कि डेलॉइट टेक्नोलॉजी फास्ट 50 इंडिया रैंकिंग में जगह बनाना प्रौद्योगिकी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बीटूबी सॉस फिनटेक स्पेस में अपने काम के साथ जैगल ने अपनी क्षमता और दक्षता को प्रमाणित किया है।