आईएचएम – हैदराबाद ने आमंत्रित किए प्रवेश आवेदन

हैदराबाद, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन हैदराबाद (आईएचएम-हैदराबाद) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईएचएम-हैदराबाद नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी से संबद्ध तीन वर्षीय प्रमुख बीएससी (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम छात्रों को होटल, एयरलाइंस, क्रूज लाइन, क्यूएसआर ब्रांड तथा वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनियों में पर्यवेक्षणीय और प्रबंधकीय भूमिकाओं के लिए तैयार करता है। साथ ही यह उद्यमिता, कॉर्पोरेट और सुविधा प्रबंधन, एफएमसी, पर्यटन, रेलवे, बैंकिंग, सशस्त्र बलों तथा शिक्षाविदों सहित सरकारी क्षेत्रों में भी अवसर प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें… शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान दें छात्र, हरिचंदना दासरी ने किया आह्वान

हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी में प्रवेश एनसीएचएन जेईई के माध्यम से दिया जाएगा। आवेदन करने की अर्हता बारहवीं या समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना है। https://exams.nta.nic.in/nchm-jee के माध्यम से 25 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। पाठ्यक्रम के अतिरिक्त संस्थान खाद्य उत्पादन एवं पेस्ट्री शिल्प (सीएफपीपी) तथा खाद्य एवं पेय सेवा शिल्प कौशल पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसके लिए आवेदन अर्हता 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना है। अधिक जानकारी https://www.ihmhyd.org से प्राप्त की जा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button