इन स्टार किड्स ने ओटीटी से की कॅरियर की शुरुआत

Ad

(बॉलीवुड में जब भी कोई स्टार किड डेब्यू करता है तो उसे ग्रैंड तरीके से बड़े पर्दे पर लॉन्च किया जाता है। लेकिन, कुछ स्टार किड्स ऐसे हैं, जिन्होंने ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से डेब्यू किया और अब वे खासे लोकप्रिय हो चुके हैं।)

शाहरुख खान की बेटी हो या फिर बेटे दोनों ने बिलकुल उनकी ही तरह टीवी पर ओटीटी से अपने कॅरियर की शुरुआत की है। सुहाना खान हो या फिर खुशी कपूर, ये वो स्टार किड्स हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे के जरिए अपने कॅरियर की शुरुआत नहीं की बल्कि, इनकी डेब्यू फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया।

सुहाना खान

जैसाकि आप जानते ही हैं कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म थिएटर में नहीं रिलीज हुई थी। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान ने फिल्म नादानियां से अपने ऐक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। उनकी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर ऐक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर एंट्री मारी है। उनकी बैड्स ऑफ बॉलीवुड को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।

अगस्त्य नंदा

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म थी द आर्चीज, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इसके बाद वे हालिया रिलीज इक्कीस में भी नजर आए।

जुनैद खान

आमिर खान के बेटे जुनैद ने भी ओटीटी से ही अपने कॅरियर की शुरुआत की। उनकी फिल्म महाराज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में जुनैद की ऐक्टिंग खूब पसंद की गई थी।

खुशी कपूर

बोनी कपूर की छोटी बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भी सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की तरह ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया था, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। वहीं खुशी कपूर की पहली थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म का नाम लवयापा था। इस फिल्म में खुशी के संग आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आए थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button